MI vs GT Pitch Report: वानखेड़े के मैदान पर 6 मई की शाम को रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा। एक तरफ लगातार छह जीत दर्ज कर चुकी मुंबई इंडियंस होगी, तो दूसरी ओर आईपीएल 2025 में बेहतरीन फॉर्म में नजर आ रही शुभमन गिल की सेना। इस सीजन हुई पहली भिड़ंत में गुजरात के टाइटंस एमआई पर भारी पड़े थे। गुजरात ने 36 रनों से मैदान मारा था। हालांकि, तब और अब में बहुत कुछ बदल चुका है। मुंबई जीत के विजय रथ पर सवार है और टीम को इस समय रोकना बेहद मुश्किल नजर आ रहा है।
कैसी खेलेगी वानखेड़े की पिच?
मुंबई और गुजरात के बीच रोमांचक मुकाबला वानखेड़े के मैदान पर खेला जाना है। वानखेड़े को बल्लेबाजों के लिए स्वर्ग माना जाता है। गेंद बल्ले पर काफी अच्छे से आती है और एमआई के होम ग्राउंड पर रनों का अंबार लगता है। आखिरी मैच में लखनऊ के खिलाफ इसी मैदान पर मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोर बोर्ड पर 215 रन लगाए थे। इस सीजन भी वानखेड़े में बल्लेबाजों का बोलबाला रहा है। हालांकि, पिच से तेज गेंदबाजों को भी अच्छी खासी मदद मिलती हुई दिखाई दिए हैं।
क्या कहते हैं आंकड़े?
वानखेड़े ने अब तक कुल 121 आईपीएल मैचों की मेजबानी की है। इसमें से 56 में जीत पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम के हाथ लगी है। वहीं, 65 मैचों में मैदान रनों का पीछा करने वाली टीम ने मारा है। वानखेड़े में बल्लेबाजों का किस कदर बोलबाला रहता है इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि इस ग्राउंड पर पहली पारी का औसतन स्कोर ही 170 का है। वानखेड़े में सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज करने का रिकॉर्ड मुंबई के ही नाम है। एणआई ने साल 2023 में राजस्थान के खिलाफ 214 रन चेज कर डाले थे। आरसीबी ने मुंबई के खिलाफ एक विकेट खोकर 235 रन लगाए थे, जो इस ग्राउंड का सबसे बड़ा स्कोर भी है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
1 hr agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
2 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
2 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
3 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
3 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
4 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
5 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
5 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
5 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines