हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

MI vs DC: दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, सूर्यकुमार यादव की हुई एंट्री

MI vs DC: IPL 2024 के 20वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। DC ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया है।

विज्ञापन
मुंबई इंडियंस की टक्कर दिल्ली कैपिटल्स से।

MI vs DC: IPL 2024 के 20वें मैच में आज मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। MI के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेले जा रहे इस मैच में दिल्ली कैपिटल्स ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। 17वें सीजन में हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन अब तक खराब रहा है। MI को आज पहली जीत की तलाश है। दूसरी ओर दिल्ली कैपिटल्स ने भी 4 में से सिर्फ 1 मैच ही जीता है। ऐसे में ऋषभ पंत की कोशिश आज दूसरी जीत पर होगी।

सूर्यकुमार यादव की हुई वापसी

दिल्ली कैपिटल्स ने 2 बदलाव किए हैं। कुमार कुशाग्र ने डेब्यू किया। मिचेल मार्श चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल रहे हैं। इसके अलावा मुंबई इंडियंस ने भी 3 बदलाव किए हैं। सूर्यकुमार यादव की प्लेइंग 11 में एंट्री हुई है। चोट के कारण सूर्या पिछले 3 मैच नहीं खेल पाए थे। क्वेना मफाका और डेवाल्ड ब्रेविस को भी बाहर का रास्ता दिखाया गया है।

विज्ञापन

मुंबई का पलड़ा भारी

मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच हेड टू हेड के आंकड़े देखें तो दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर होती है। MI और DC के बीच IPL में अब तक 33 बार भिड़ंत हुई है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 18 मैच जीते हैं। साथ ही दिल्ली कैपिटल्स ने 15 मुकाबले अपने नाम किए हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 11 और टारगेट का पीछा करते हुए 7 मैच जीते हैं। मुंबई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 और लक्ष्य का पीछा करते हुए 10 मैच जीते हैं।

वानखेड़े में मुंबई ने जीते 6 मैच

वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स 9 बार टकराई हैं। इस दौरान मुंबई ने 6 मैच जीते हैं और DC ने 3 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। मुंबई ने अपने घरेलू मैदान पर दिल्ली के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 4 मैच और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच अपने नाम किए हैं। दूसरी ओर DC ने वानखेड़े स्टेडियम में पहले बैटिंग करते हुए 1 मैच और लक्ष्य का पीछा करते हुए 2 मैच जीते हैं।

विज्ञापन

दोनों टीमों की प्लेइंग 11

मुंबई इंडियंस: रोहित शर्मा, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), टिम डेविड, मोहम्मद नबी, रोमारियो शेफर्ड, पीयूष चावला, गेराल्ड कोएत्ज़ी, जसप्रीत बुमराह।
दिल्ली कैपिटल्स: डेविड वार्नर, पृथ्वी शॉ, अभिषेक पोरेल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, अक्षर पटेल, ललित यादव, झाय रिचर्डसन, एनरिक नॉर्टजे, इशांत शर्मा, खलील अहमद।

इम्पैक्ट प्लेयर

मुंबई इंडियंस: आकाश मधवाल, क्वेना मफाका, नमन धीर, नेहल वढेरा, शम्स मुलानी।
दिल्ली कैपिटल्स: कुमार कुशाग्र, यश ढुल, फ्रेजर-मैकगर्क, सुमित कुमार, प्रवीण दुबे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IPL 2024: BCCI ने दूसरे फेज का शेड्यूल किया जारी, यहां देखिए पूरी लिस्ट

ये भी पढ़ें: MI vs DC: अगर मुंबई को खोलना है जीत का खाता, तो दिल्ली के इन बल्लेबाजों से रहें सावधान

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola