MI Vs CSK Head To Head: IPL 2024 के 29वें मैच में रविवार को डबल हेडर मुकाबले खेले जाएंगे। पहले मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। साथ ही दूसरे मैच में मुंबई इंडियंस की टक्कर चेन्नई सुपर किंग्स से होगी। यह मैच मुंबई के होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। मौजूदा सीजन में CSK ने अब तक 5 मैच खेले हैं और 3 में जीत दर्ज की है। इसके अलावा MI ने 5 में से 2 मुकाबलों में फतेह हासिल की है। ऐसे में हार्दिक पांड्या और रुतुराज गायकवाड़ की नजर अगले मैच में जीत पर होगी।
दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर
5 बार की IPL विजेता मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच 14 अप्रैल को एक रोमांचक मैच देखने को मिलेगा। दोनों टीमें के बीच IPL में हमेशा कांटे की टक्कर देखने को मिली है। MI और CSK के बीच आईपीएल में अब तक 36 मुकाबले खेले गए हैं। इस दौरान MI ने 20 मैच जीते हैं और CSK को 16 में जीत मिली है। मुंबई ने चेन्नई के विरुद्ध पहले बल्लेबाजी करते हुए 10 और चेज करते हुए 10 मैच जीते हैं। दूसरी ओर चेन्नई ने पहले बैटिंग करते हुए 6 और टारगेट का पीछा करते हुए 10 मैच अपने नाम किए हैं।
वानखेड़े स्टेडियम में प्रदर्शन
वानखेड़े स्टेडियम में MI और CSK का 11 बार आमना-सामना हुआ है। इस दौरान मुंबई इंडियंस ने 7 और चेन्नई सुपर किंग्स ने 4 मुकाबलों पर कब्जा जमाया है। CSK के खिलाफ वानखेड़े में मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 4 और चेज करते हुए 3 मैच जीते। इसके साथ ही MI के खिलाफ वानखेड़े में चेन्नई सुपर किंग्स ने टारगेट चेज करते हुए सभी 4 मैच जीते हैं। MI ने अपने होम ग्राउंड वानखेड़े स्टेडियम में कुल 81 मैच खेले हैं। इस दौरान टीम ने 50 मैच जीते हैं और 30 में उन्हें हार मिली है। 1 मुकाबला टाई भी रहा है। साथ ही चेन्नई सुपर किंग्स ने वानखेड़े स्टेडियम में अब तक 24 मुकाबले खेले हैं। इस दौरान टीम को 12 में जीत और इतने ही मैच में हार का सामना करना पड़ा है।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: मुंबई इंडियंस के लिए अभी भी खुले हैं प्लेऑफ के दरवाजे, समझें आसान भाषा में
ये भी पढ़ें: IPL 2024: इस सीजन डेब्यू करने वाले कप्तानों का अब कैसा रहा प्रदर्शन, यहां जानिए आंकड़े
संबंधित खबरें
पांचवें T20I में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 से बाहर बैठ सकते हैं ये 5 खिलाड़ी
44 mins agoहांगकांग सिक्सेस 2026 में टीम इंडिया को UAE के खिलाफ 6 विकेट से मिली हार
1 hr agoभारतीय ODI स्क्वाड में बदलाव, प्रसिद्ध की जगह आकिब नबी की टीम में एंट्री
2 hrs agoदेवदत्त पडिक्कल का तूफानी प्रदर्शन जारी, 3 पारियों में बना डाले 311 रन
3 hrs agoटीम इंडिया पर जीत का जश्न मनाकर ट्रोल हुए पाकिस्तानी पीएम शाहबाज शरीफ
4 hrs agoIPL 2027 में मुंबई इंडियंस की कप्तानी कर सकते हैं रोहित शर्मा
5 hrs agoमनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
12 hrs agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
12 hrs agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
13 hrs agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines