Junior Asia Cup 2024: अरायजीत सिंह हुंदल के चार गोल की मदद से डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने बुधवार को मेंस जूनियर हॉकी एशिया कप के फाइनल में चिर प्रतिद्वंद्वी पाकिस्तान को 5-3 से हराकर खिताब की हैट्रिक पूरी की। यह भारत का पांचवां खिताब था। इससे पहले उसने 2004, 2008, 2015 और 2023 में भी इस पर कब्जा जमाया था।
कोविड-19 महामारी के कारण यह टूर्नामेंट 2021 में आयोजित नहीं किया गया था। अरायजीत ने चौथे, 18वें और 54वें मिनट में तीन पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, इसके अलावा 47वें मिनट में फील्ड से भी गोल किया। भारत के लिए दिलराज सिंह ने 19वें मिनट में एक अन्य गोल किया।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: पिंक बॉल टेस्ट के पहले ही दिन बड़ी आफत, टीम इंडिया और फैंस को लगेगा झटका!
सुफियान खान ने किए दो गोल
पाकिस्तान के लिए सुफियान खान (30वें, 39वें) ने दो पेनल्टी कॉर्नर को गोल में बदला, जबकि हन्नान शाहिद ने तीसरे मिनट में फील्ड से गोल किया। इससे पहले जापान ने मलेशिया को 2-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया था। पहले क्वार्टर में दोनों टीमों के बीच कोई खास अंतर नहीं था, क्योंकि भारत और पाकिस्तान दोनों ने गेंद पर कब्जे के लिए एक-दूसरे को कड़ी टक्कर दी। पहले क्वार्टर का मुख्य आकर्षण दोनों टीमों द्वारा इस्तेमाल किए गए हवाई पास थे। लेकिन पाकिस्तान ने पहले ही तीसरे मिनट में शाहिद के फील्ड गोल से बढ़त हासिल कर ली।
पूरे मैच में छाए रहे अरायजीत सिंह
भारत ने पीछे नहीं हटते हुए कुछ ही सेकंड बाद अपना पहला पेनल्टी कॉर्नर हासिल कर लिया और अरायजीत ने पाकिस्तान के गोलकीपर के दाईं ओर से एक जोरदार ड्रैग-फ्लिक के साथ गोल करके स्कोर बराबर कर दिया। भारत ने दूसरे क्वार्टर में अपने खेल में सुधार किया और 18वें मिनट में अपना दूसरा पेनल्टी कॉर्नर हासिल किया, जिस पर अरायजीत ने एक और पावरफुल फ्लिक से गोल दागा। एक मिनट बाद दिलराज के शानदार फील्ड गोल ने भारत की बढ़त 3-1 कर दी। हालांकि पाकिस्तान ने 30वें मिनट में सुफियान द्वारा पेनल्टी कॉर्नर पर गोल करके अंतर कम कर दिया। भारत ने आखिरी 10 मिनट में पाकिस्तान पर कड़ा दबाव बनाया और कुछ और पेनल्टी कॉर्नर हासिल किए। यहां अरायजीत ने एक बार फिर बेहतरीन वैरिएशन से गोल करके स्कोर 5-3 कर दिया।
यह भी पढ़ें: Under 19 Asia Cup: 8 दिसंबर को हो सकता है भारत- पाकिस्तान मैच, फाइनल में भिड़ेंगी दोनों टीमें!
संबंधित खबरें
'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
37 mins agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
1 hr agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
3 hrs agoLIVE: न्यूजीलैंड को लगा 9वां झटका, अर्शदीप सिंह ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन
4 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
11 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
12 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
12 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
13 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
13 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines