हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

शतक के साथ खोला 'पंजा', शाकिब के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी, बांग्लादेश की जीत के नायक बने मेहंदी हसन

Mehidy Hasan Miraz: बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को दूसरे टेस्ट मैच में एक पारी और 106 रनों से हराया। मेहंदी हसन मिराज ने शतकीय पारी के साथ-साथ पांच विकेट भी झटके।

विज्ञापन
Mehidy Hasan Miraz

Mehidy Hasan Miraz: बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट मैच में जिम्बाब्वे को एक पारी और 106 रनों से रौंद डाला। बांग्लादेश की जीत के नायक मेहंदी हसन मिराज रहे। मेहंदी ने पहले बल्ले से रंग जमाया और शानदार शतकीय पारी खेली। सेंचुरी ठोकने के बाद बांग्लादेश के स्पिनर का जादू भी सिर चढ़कर बोला। मेहंदी ने दूसरी पारी में अपनी घूमती गेंदों से कहर बरपाते हुए पांच विकेट अपनी झोली में डाले। एक ही मैच में शतकीय पारी और पांच विकेट लेने वाले मेहंदी हसन बांग्लादेश के महज तीसरे खिलाड़ी बने हैं। जिम्बाब्वे ने पहली पारी में 227 रन बनाए, जिसके जवाब में बांग्लादेश ने 444 रन ठोके। दूसरी इनिंग में जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 111 रन बनाकर ढेर हो गई।

मेहंदी बने जीत के नायक

तैजुल इस्लाम की घातक गेंदबाजी के दम पर बांग्लादेश ने जिम्बाब्वे को पहली पारी में 227 रनों पर समेटा। तैजुल ने कहर बरपाते हुए छह विकेट अपनी झोली में डाले। इसके बाद बांग्लादेश की ओर से टॉप ऑर्डर में शदनाम इस्लाम ने 120 रनों की लाजवाब इनिंग खेली। वहीं, नंबर पांच पर बल्लेबाजी करने उतरे मेहंदी हसन ने भी बल्ले से खूब धमाल मचाया। मेहंदी ने 162 गेंदों का सामना करते हुए 104 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग में उन्होंने 11 चौके और एक सिक्स जमाया।

बल्ले से रंग जमाने के बाद मेहंदी ने अपनी फिरकी का जादू जिम्बाब्वे की दूसरी पारी में बिखेरा। बांग्लादेश के स्पिनर के आगे जिम्बाब्वे का बैटिंग ऑर्डर ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम 111 रन बनाकर ढेर हो गई। मेहंदी ने 21 ओवर के स्पेल में सिर्फ 32 रन खर्च करते हुए पांच विकेट झटके। मेहंदी हसन मिराज बांग्लादेश की ओर से एक ही टेस्ट में शतक और पांच विकेट लेने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले यह कारनामा सिर्फ शाकिब अल हसन और सोहाग गाजी ही कर सके हैं।

विज्ञापन

बांग्लादेश ने की सीरीज बराबर

मेहंदी हसन के ऑलराउंड प्रदर्शन के बूते बांग्लादेश ने दूसरे टेस्ट को एक पारी और 106 रनों से अपने नाम किया। इस जीत के साथ ही बांग्लादेश ने दो मैचों की टेस्ट सीरीज को 1-1 से बराबर भी कर दिया है। मेहंदी को उनके शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच और मैन ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। पहले टेस्ट को जिम्बाब्वे ने 3 विकेट से जीता था।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola