WPL 2026: महिला प्रीमियर लीग 2025 के लिए सभी 5 टीमें तैयार हैं. आगामी सीजन के लिए यूपी वॉरियर्स ने ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को कप्तान बनाया है. फ्रेंचाइजी ने मेग लैनिंग को कप्तान बनाया है. हालांकि चर्चाएं थीं कि दीप्ति शर्मा को आगामी सीजन के लिए कप्तानी मिलेगी, लेकिन उन्हें नजरअंदाज कर दिया गया. मेग लैनिंग ने महिला प्रीमियर लीग के सभी 3 फाइनल खेल चुकी हैं. इससे पहले वह दिल्ली कैपिटल्स की कप्तान थीं.
टीम ने किया ऐलान
यूपी वॉरियर्स ने सोशल मीडिया पर अपने नए कप्तान का ऐलान किया. ऑस्ट्रेलिया की लैनिंग ने पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स की ओर से भाग लिया था. वह तीन साल इस फ्रेंचाइजी के लिए अपनी सेवाएं दे चुकी हैं. उनकी कप्तानी में दिल्ली ने 3 बार फाइनल भी खेला है. यूपी अभी तक महिला प्रीमियर लीग का खिताब अपने नाम नहीं कर पाई है. टीम साल 2023 में प्ले ऑफ तक गई थी. दूसरे सीजन में टीम चौथे स्थान पर थी, जबकि साल 2025 में यूपी ने 8 मैच में केवल 3 मुकाबले जीते थे. लेकिन इस सीजन टीम अपना पहला खिताब जीतना चाहेगी.
यूपी ने लैनिंग को डब्ल्यूपीएल 2026 ऑक्शन में 1.90 करोड़ रुपये में खरीदा था. WPL में उन्होंने अभी तक 27 मैच में कप्तानी की है, जिसमें टीम ने 17 मैच जीते हैं, जबकि 10 मुकाबले में टीम को हार का सामना करना पड़ा है. लैनिंग ऑस्ट्रेलिया को अपनी कप्तानी में 7 खिताब जिता चुकी हैं.
ये भी पढ़ें:- कौन हैं बांग्लादेश के खेल मंत्री आसिफ नजरुल? जिनके एक पोस्ट से BCCI समेत ICC की बढ़ गई मुश्किल!
WPL 2026 के लिए यूपी वॉरियर्स का स्क्वड
मेग लैनिंग (कप्तान), श्वेता सेहरावत, दीप्ति शर्मा, सोफी एक्लेस्टन, फीबी लिचफील्ड, किरण नवगिरे, हरलीन देओल, क्रांति गोड़, आशा शोभना, डियांड्रा डॉटिन, शिखा पांडे, क्लोइ ट्रियॉन, शिप्रा गिरी, सिमरन शेख, चार्ली नॉट, सुमन मीना, गोगाडी तृषा, प्रतिका रावल.
ये भी पढ़ें:- BCCI ने बांग्लादेश क्रिकेट को दिखाया ‘आईना’, T20 World Cup के मैच शिफ्ट करने की धमकी पर दिया करारा जवाब!
संबंधित खबरें
हांगकांग सिक्सेस के लिए टीम इंडिया का ऐलान, भुवनेश्वर कुमार को मिली कप्तानी
40 mins agoफ्री में कैसे देखें IND vs WI पहला T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
47 mins agoस्लो ओवर-रेट पर ICC की सख्त कार्रवाई, भारत-विंडीज दोनों पर लगा जुर्माना
58 mins agoभारत-विंंडीज के बीच पहला T20 मैच कब होगा? नोट करें सभी 5 मुकाबलो का शेड्यूल
1 hr agoटीम इंडिया के लिए खुशखबरी, प्रसिद्ध को मिलेगा न्यूजीलैंड दौरे पर मौका
1 hr agoभारत के खिलाफ T20I सीरीज के लिए वेस्टइंडीज के स्क्वाड में हुआ बदलाव
3 hrs agoवनडे के बाद अब टी20 की बारी, वेस्टइंडीज के खिलाफ कैसा है भारत का रिकॉर्ड?
3 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों के पास रणजी ट्रॉफी के जरिए टीम इंडिया में वापसी का मौका!
3 hrs agoNZ दौरे के लिए भारतीय टीम के चयन पर आया अपडेट, जानें कब हो सकता है ऐलान
4 hrs agoइतिहास रच सकते हैं श्रेयस अय्यर, रोहित के रिकॉर्ड की बराबरी करने का मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines