Mayank Yadav Ruled Out Of IPL 2024: आईपीएल में युवा प्रतिभाएं सामने आ रही हैं। वे अपने प्रदर्शन से हैरान भी कर रही हैं। ऐसी ही एक प्रतिभा लखनऊ सुपर जायंट्स के तेज गेंदबाज मयंक यादव हैं। मयंक ने अपनी तूफानी गेंदबाजी से रिकॉर्ड तोड़ डाले। इस गेंदबाज ने 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की रफ्तार से गेंद फेंकीं।
LSG कोच ने दिया अपडेट
इस प्रतिभा को देखते हुए उम्मीद की गई उन्हें वर्ल्ड कप के स्क्वाड या रिजर्व में भी जगह मिल सकती है, हालांकि इससे पहले ही गेंदबाज को चोट लग गई। वह जैसे-तैसे चोट से उबरकर लौटे, लेकिन मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेले गए मुकाबले में उन्हें पेट की मांसपेशियों में चोट के कारण 3.1 ओवर फेंकने के बाद बाहर जाना पड़ा। अब उनकी हेल्थ पर लखनऊ सुपर जायंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने बड़ा अपडेट दिया है।
ये भी पढ़ें: RCB vs GT: ये लो देख लो सबूत…फाफ डु प्लेसिस ने दिखाया टॉस का कॉइन, देखें वीडियो
उठ पाना मुश्किल
लखनऊ सुपर जायंट्स के मुख्य कोच जस्टिन लैंगर ने शनिवार को मयंक यादव के इंडियन प्रीमियर लीग के शेष मैचों से बाहर होने की बात कही। मयंक की फिटनेस के बारे में लैंगर ने पीटीआई से कहा- “हम उनके प्लेऑफ में खेलने की उम्मीद करेंगे। हालांकि आईपीएल के लास्ट स्टेज में भी उनके लिए उठ पाना शायद मुश्किल होगा।” लैंगर के इस बयान के बाद रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि वे अब आईपीएल का ये सीजन नहीं खेल पाएंगे।
ये भी पढ़ें: T20 WC 2024: ‘रोहित शर्मा को वर्ल्ड कप के लिए नहीं चुनना चाहिए…’, फेक न्यूज पर फूटा पूर्व क्रिकेटर का गुस्सा
दोबारा लगी चोट
लैंगर ने इससे पहले उनकी हेल्थ पर कहा था कि मयंक को उसी जगह चोट लगी है, जहां पहले लगी थी। लैंगर ने ये भी कहा था कि अक्सर तेज गेंदबाजों को चोट का सामना करना पड़ता है। मयंक ने मैच के बाद जसप्रीत बुमराह से भी बात की थी। जिसमें बुमराह ने कहा था कि तेज गेंदबाज होने के नाते ये उनके जीवन का हिस्सा रहेगा। उन्हें इससे निपटना होगा।
ये भी पढ़ें: IPL 2024: KKR के खिलाफ रोहित शर्मा को प्लेइंग 11 में क्यों नहीं मिली जगह, पीयूष चावला ने किया खुलासा
आपको बता दें कि कई दिग्गज पेस सेंसेशन की जमकर तारीफ कर चुके हैं। वे उन्हें भविष्य में बड़ा मंच देने की भी बात कर रहे हैं। मयंक ने इस आईपीएल में सबसे तेज गेंद फेंकने का रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 155.8 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी। अब तक मयंक ने आईपीएल के 4 मैचों में 7 विकेट चटकाए हैं। इससे पहले पीटीआई ने खबर दी थी कि उन्हें बीसीसीआई की ओर से फास्ट बॉलिंग कॉन्ट्रैक्ट भी दिया जा सकता है।
ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2024: टीम इंडिया के मैच कब-कब होंगे, देखें पूरा शेड्यूल
ये भी पढ़ें: T20 World Cup में इस भारतीय ने बनाए सर्वाधिक रन, टॉप-10 में कोई पाकिस्तानी नहीं; देखें लिस्ट
ये भी पढ़ें: IPL 2024 PRIZE MONEY: विजेता टीम पर होगी करोड़ों की बारिश, जानें रनर-अप को कितने रुपये मिलेंगे
संबंधित खबरें
रोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
25 mins agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
26 mins ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
2 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
3 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
4 hrs agoLIVE: पावरप्ले में टीम इंडिया की पकड़ मजबूत, विराट-गिल हुए सेट
5 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
13 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
13 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
14 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines