हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs BAN: पहले मैच में तूफानी गेंदबाज को मौका मिलना मुश्किल! इस वजह से फंसा पेच

IND vs BAN: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली 3 मैच की टी-20 सीरीज में मयंक यादव को मौका दिया गया है। लेकिन पहले मैच में उन्हें मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन

IND vs BAN: भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली 3 मैच की टी-20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान हो गया है। पहला मैच ग्वालियर में 6 अक्टूबर को खेला जाएगा। भारतीय स्क्वाड में युवा तेज गेंदबाज मयंक यादव को भी मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। उनकी जगह टीम में बनती हुई नजर नहीं आ रही है। ऐसे में कप्तान सूर्यकुमार यादव उनका पत्ता काट सकते हैं।

मयंक यादव रह सकते हैं बाहर

मयंक यादव बांग्लादेश के खिलाफ होने वाली 3 मैच की टी-20 सीरीज के लिए चुना गया है। लेकिन उनको पहले मैच की प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना मुश्किल लग रहा है। दरअसल मयंक से पहले अर्शदीप सिंह को टीम में शामिल किया जाएगा, जिन्होंने टी-20 विश्व कप 2024 में सबसे ज्यादा 17 विकेट झटके थे। इसके अलावा इस सीरीज के लिए हर्षित राणा को मौका दिया गया है। हर्षित को आईपीएल 2024 के बाद भारतीय टीम में मौका दिया गया था। उन्हें जिम्बाब्वे के खिलाफ खेली गई 5 मैच की टी-20 सीरीज के अलावा श्रीलंका के खिलाफ खेली गई वनडे और टी-20 सीरीज में भी शामिल किया गया था। लेकिन कड़ी प्रतिस्पर्धा के कारण उन्हें  अंतिम एकादश में मौका नहीं मिला। ऐसे में मैनेजमेंट मयंक यादव को और इंतजार करा सकती है।

ऑलराउंडर्स को मौका मिलने की उम्मीद

माना जा रहा है कि पहले मैच में मैनेजमेंट ज्यादातर ऑलराउंडर्स को मौका देगी। सीरीज के लिए बतौर ऑलराउंडर्स हार्दिक पंड्या, नितीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर को टीम में शामिल किया गया है। टी-20 में इन दिनों बल्लेबाज और गेंदबाज की तुलना में ऑलराउंडर्स को अधिक तरजीह दी जाती है। इस लिहाज से भी मयंक का मौका मिलना मुश्किल लग रहा है।

विज्ञापन

टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का स्क्वाड

सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, हार्दिक पांड्या, रियान पराग, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, वरुण चक्रवर्ती, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), अर्शदीप सिंह, हर्षित राणा, मयंक यादव।

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola