Mayank Yadav became fourth Indian bowler: भारत-बांग्लादेश के बीच खेली गई तीन मैच की टी-20 सीरीज में मयंक यादव को भी मौका दिया गया था। उन्हें पहली बार भारत के लिए खेलने का मौका भी मिला। इस सीरीज में मयंक ज्यादा विकेट चटकने में तो कामयाब नहीं हुए, लेकिन उन्होंने अपनी तेज और स्टीक लाइन लेंथ से सभी का दिल जीत लिया। बांग्लादेश के खिलाफ 12 अक्टूबर को खेले गए तीसरे मैच में मयंक यादव के नाम एक बड़ी उपलब्धि दर्ज हुई। वह भुवनेश्वर कुमार और अर्शदीप सिंह के खास क्लब में जगह बनाने में कामयाब हुए।
ऐसा करने वाले बने चौथे खिलाड़ी
मयंक यादव ने दूसरी पारी की अपनी पहली ही गेंद पर बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज परवेज हुसैन इमोन को धारदार बाउंसर मारकर आउट कर दिया। इस विकेट के साथ मयंक पारी की पहली गेंद पर विकेट झटकने वाले चौथे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इससे पहले ये कारनामा भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह और हार्दिक पांड्या ने किया है। अब मयंक ने भी अपने सीनियर गेंदबाज के नक्शेकदम पर चल कर बड़ा कीर्तिमान हासिल कर लिया है। वहीं अब तक पहली गेंद पर बुमराह भारत को सफलता दिलाने में कामयाब नहीं हुए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: जो धोनी-पंत नहीं कर सके वो संजू सैमसन ने कर दिखाया, तीसरे टी-20 में रचा इतिहास
कप्तान सूर्या ने जताया भरोसा
बांग्लादेश के खिलाफ मयंक यादव शुरुआती दो मैच में स्ट्राइकर बॉलर की भूमिका में नजर नहीं आए थे। लेकिन तीसरे मैच में अर्शदीप को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने के बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने मयंक पर भरोसा जताया और उन्हें स्ट्राइकर गेंदबाज के रूप में भी पेश किया। उन्होंने कप्तान का भरोसा जीता और पहली गेंद पर विकेट भी झटका। इसके बाद मयंक ने अपना आखिरी टी-20 मैच खेल रहे बांग्लादेश के सीनियर खिलाड़ी महमुदुल्लाह का विकेट भी अपने नाम किया। इस मैच में मयंक ने 4 ओवर में 8 के इकोनॉमी रेट के साथ 32 रन खर्च कर 2 विकेट अपने नाम किए। वहीं सीरीज में उन्होंने किफायती गेंदबाजी की और 3 मैच में 4 विकेट झटके।
आईपीएल 2024 में कर चुके हैं प्रभावित
मयंक को पहचान उस वक्त मिली थी, जब उन्होंने आईपीएल 2024 में एलएसजी के लिए अपनी तेज गति और सटीक लाइन लेंथ की वजह से विरोधी टीम पर कहर बरपाया था। वह आईपीएल 2024 में सबसे तेज गेंद डालने वाले गेंदबाज बने थे। मयंक ने आईपीएल 2024 में लगभग 156 किलीमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से गेंद फेंकी थी।
ये भी पढ़ें: IND vs BAN: हैदराबाद टी20 मैच में भारत ने बांग्लादेश को रौंदा, ये 3 खिलाड़ी बने जीत के हीरो
संबंधित खबरें
VIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
3 hrs agoसाउथ कोरिया को रौंदकर एशियन चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में पहुंची टीम इंडिया
4 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
4 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
5 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
5 hrs agoविराट कोहली की बैटिंग देख हैरान हुए जैकब डफी, जमकर की तारीफ
5 hrs agoकब और कहां होगा IND vs NZ दूसरा वनडे? जानें LIVE एक्शन से जुड़ी हर डिटेल्स
6 hrs agoपहले वनडे मैच के बाद बदली हुई नजर आएगी टीम इंडिया
7 hrs agoWPL 2027 का शेड्यूल जारी, 14 जनवरी से शुरू होगा टूर्नामेंट
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines