Tamim Iqbal On Mayank Yadav: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की टी-20 सीरीज के जरिए भारत के युवा पेस सनसनी मयंक यादव ने इंटरनेशनल क्रिकेट में दस्तक दी है। मयंक ने इस साल आईपीएल में लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटे से ज्यादा की स्पीड से गेंदबाजी की, जिसकी वजह से उनका नाम लगातार चर्चा में है। उन्होंने पहले मैच में 149 किमी प्रति घंटे से गेंदबाजी की, जबकि दिल्ली में खेले गए दूसरे टी-20 में उनका बॉलिंग की रफ्तार 146 तक पहुंची। इस तरह से मयंक अब तक इंटरनेशनल क्रिकेट में 150 का आंकड़ा छू नहीं सके हैं, जिस पर बांग्लादेश के क्रिकेटर तमीम इकबाल ने तंज कसा। हालांकि उनको तुरंत भारतीय खिलाड़ी से जवाब मिल गया।
दरअसल तमीम ने दूसरे मैच में कमेंट्री के दौरान कहा कि मयंक ने इस सीरीज में 150 का आंकड़ा नहीं छुआ है। इसके जवाब में पूर्व भारतीय स्पिनर और अभी कमेंटेटर की भूमिका निभा रहे मुरली कार्तिक ने तुरंत कहा कि बांग्लादेश की टीम ने भी ऐसा नहीं किया है।
ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया के आंकड़े देख खिल जाएंगे भारतीय फैंस के चेहरे, सूर्यकुमार यादव हैं सबसे बड़ी वजह
मयंक को ऑस्ट्रेलिया ले जाने को लेकर चर्चाएं तेज
मयंक के इंटरनेशनल डेब्यू करने के बाद अब उनके बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के लिए ऑस्ट्रेलिया जाने को लेकर भी चर्चाएं शुरू हो गई हैं। कुछ पूर्व क्रिकेटर्स का मानना है कि मयंक के साथ-साथ आकाश दीप को भी इस सीरीज में मौका मिलना चाहिए। उनको लेकर पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज आरपी सिंह ने कहा कि 27 साल के इस बॉलर की स्किल्स ऑस्ट्रेलिया की परिस्थितियों के लिए ज्यादा अनुकूल हैं।
मयंक को काफी कुछ सीखने की जरूरत
उन्होंने कहा, ‘मुझे लगता है कि आकाश दीप को ऑस्ट्रेलिया ले जाना चाहिए। उसका बॉलिंग स्टाइल ऑस्ट्रेलियाई परिस्थितियों के अनुकूल है। मयंक यादव के पास स्पीड है और यह तेज गेंदबाजी का प्रमुख पहलू है। इसके और भी पहलू हैं। मयंक को धीरे-धीरे ज्यादा वैरिएशन और स्किल विकसित करने की जरूरत है।’ इस पूर्व तेज गेंदबाज का मानना है कि मयंक को घरेलू क्रिकेट में खुद को साबित करना होगा क्योंकि रेड बॉल क्रिकेट खिलाड़ी के धैर्य और कौशल की परीक्षा लेता है।
ये भी पढ़ें:- रतन टाटा के निधन पर शोक में डूबा खेल जगत, सहवाग से लेकर भज्जी तक ने पोस्ट शेयर कर दी श्रद्धांजलि
संबंधित खबरें
PAK vs ENG: 154 पर 9 विकेट गिरे, फिर भी पाकिस्तान ने 242 चेज कर जीता मैच
5 hrs agoWWE रिंग में अगली बार कब नज़र आएंगे Roman Reigns? नोट कर लें तारीख
6 hrs agoभारत ने दूसरे वनडे में जिम्बाब्वे को 121 रनों से हराकर सीरीज पर किया कब्जा
7 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ तीसरा T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमुंबई इंडियंस का अगला कप्तान कौन बनेगा? कार्तिक ने किया रोहित का समर्थन
7 hrs agoवेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में टीम इंडिया का डराने वाला T20I रिकॉर्ड
7 hrs agoFrench Open 2026: फाइनल में टूटा पीवी सिंधु का खिताब जीतने का सपना
9 hrs agoवैभव सूर्यवंशी की बैटिंग पोजिशन के समर्थन में उतरे मोहम्मद कैफ, जताई खुशी
10 hrs agoदीप्ति शर्मा ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
10 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को लेकर टीम मैनेजमेंट पर भड़के रविचंद्रन अश्विन
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines