India vs West Indies: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाने वाली है. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम में मयंक अग्रवाल को मौका नहीं मिला है. इसी बीच मयंक ने काउंटी चैंपियनशिप में गर्दा उड़ा दिया. उन्होंने शानदार शतकीय पारी खेल कर अपने आलोचकों को करारा जवाब दिया है. मयंक ने अपनी बल्लेबाजी का समा बांधते हुए विरोधी गेंदबाजों को खूब परेशान किया. वह लगभग 3 साल से भारतीय टीम से दूर हैं.
मयंक ने मचाया धमाल
24 सितंबर से डरहम और यॉर्कशायर के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में यॉर्कशायर की ओर से मयंक ने कमाल कर दिया. उन्होंने 195 गेंदों में 175 रनों की पारी खेली. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 20 चौके और 5 छक्के अपने नाम किए. मयंक ने अपनी टीम का साथ मुश्किल में दिया, जब यॉर्कशायर को 9 रन पर ही पहला झटका लगा था.
ऐसा है मैच का हाल
पहली पारी में डरहम ने 103.2 ओवर में 346 रन बनाए थे. डरहम की ओर से बेन राइन ने 105 गेंदों में 101 रन बनाए. जबकि डेविड बेडिंघम ने 195 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. वहीं यॉर्कशायर की ओर से मयंक के अलावा एजम लिथ ने 69 रन बनाए. 86 ओवर में यॉर्कशायर 5 विकेट के नुकसान पर 314 रन बना चुकी है. फिलहाल यॉर्कशायर 32 रनों से पीछे है.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
साल 2022 में खेला आखिरी मुकाबला
34 साल के मयंक ने आखिरी बार भारत के लिए साल 2022 में खेला था. उन्होंने अब तक भारत के लिए 21 टेस्ट मैच में 41.33 की औसत के साथ 1488 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक के अलावा 6 अर्धशतक अपने नाम किए हैं. इसके अलावा 5 वनडे मैच में इस खिलाड़ी ने 86 रन बनाए हैं. फिलहाल मयंक घरेलू क्रिकेट में भाग ले रहे हैं. वेस्टइंडीज के खिलाफ होने वाली टेस्ट सीरीज में स्टार खिलाड़ी को नजरअंदाज कर दिया गया है.
ये भी पढ़ें: UPL T20 2025: देहरादून वॉरियर्स के पहले 6 मैचों का शेड्यूल, जानें कब-कब मैदान पर उतरेगी युवराज की टीम
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को इसलिए नहीं मिलना चाहिए मौका, आकाश चोपड़ा ने बताई बड़ी वजह
34 mins agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड दौरे के लिए आज होगी सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग!
39 mins agoसूर्यकुमार को मुंबई की रणजी टीम से क्यों किया गया बाहर? हुआ बड़ा खुलासा
47 mins agoसूर्यांश शेडगे ने पहले मुकाबले में गेंद के साथ किया कमाल
49 mins agoLIVE: भारत ने जीता टॉस, पहले चुनी गेंदबाजी
1 hr ago2036 ओलंपिक खेलों की मेजबानी की रेस में भारत, IOC का बड़ा ऐलान
1 hr agoरवि शास्त्री ने चुनी आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप 2027 के लिए भारतीय टीम
1 hr agoIND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का वनडे स्क्वाड
2 hrs agoवेस्टइंडीज के खिलाफ T20I में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले भारतीय गेंदबाज
2 hrs agoहरमनप्रीत कौर के बाद अब किसे मिलेगी टीम की कमान? रेस में ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines