IPL 2025 Mega Auction: आईपीएल 2025 ऑक्शन में जहां पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने अपना जलवा बिखेरा तो वहीं दूसरा दिन भारतीय खिलाड़ियों के नाम नहीं रहा। ऑक्शन के पहले राउंड में भारत के 4 टेस्ट क्रिकेटर अनसोल्ड रहे। जबकि इन खिलाड़ियों को आईपीएल खेलने का अच्छा खासा अनुभव है। लेकिन इन खिलाड़ियों को पहले राउंड में किसी भी फ्रेंचाइजी ने भाव नहीं दिया है। खास बात ये है कि ये 4 खिलाड़ी भारत के लिए टेस्ट मैच खेल चुके हैं। लेकिन इन दिनों भारतीय टीम का हिस्सा नहीं हैं।
शार्दुल ठाकुर
लिस्ट में पहला नाम शार्दुल ठाकुर का है। ठाकुर ने अपना बेस प्राइस 2 करोड़ रुपये रखा था। लेकिन किसी भी फ्रेंचाइजी ने उन्हें अपने खेमे में शामिल करने से मना कर दिया। शार्दुल ने पिछला सीजन सीएसके के लिए खेला था। उन्हें आईपीएल 2024 के लिए सीएसके ने 4 करोड़ में शामिल किया था। लेकिन वह आईपीएल ऑक्शन 2025 के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे।
अजिंक्य रहाणे
भारत के स्टार तेज गेंदबाज अजिंक्य रहाणे भी आईपीएल ऑक्शन के पहले राउंड में अनसोल्ड रहे हैं। रहाणे ने सीएसके के लिए कमाल का प्रदर्शन किया था। लेकिन इस बार उन्हें किसी भी टीम ने अपने नाम नहीं किया। रहाणे का बेस प्राइस 1.50 करोड़ रुपये था। रहाणे ने सीएसके के लिए साल 2023 में कमाल किया था। उन्होंने येलो आर्मी को चैंपियन बनाने के लिए शानदार प्रदर्शन भी किया था।
पृथ्वी शॉ
लिस्ट में तीसरा नाम पृथ्वी शॉ का आता है। उन्हें भी आईपीएल के पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिल सका। उनका बेस प्राइस 75 लाख था। पृथ्वी शॉ ने पिछला सीजन दिल्ली के लिए खेला था। लेकिन दिल्ली ने उन्हें इस बार रिटेन नहीं किया था।
मयंक अग्रवाल
आईपीएल में कई फ्रेंचाइजियों के साथ खेल चुके मयंक अग्रवाल को भी आईपीएल 2025 ऑक्शन के पहले राउंड में कोई खरीदार नहीं मिल सका। मयंक ने पिछला सीजन सनराइजर्स हैदराबाद के लिए खेला था। इससे पहले मयंक पंजाब किंग्स के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: अब फील्ड में कोहली का ‘विराट’ अग्रेशन, ट्रेविस हेड के विकेट पर ऐसे मनाया जशन
संबंधित खबरें
भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
1 hr agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
2 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
3 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
11 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
12 hrs agoवैभव सूर्यवंशी में दिखती है सहवाग को अपनी झलक, दिया बड़ा बयान
12 hrs agoइंदौर में होगी रनों की बारिश या गेंदबाजों का चलेगा जादू? जानें पिच का हाल
13 hrs ago'बॉलिंग मशीन ही लगा दो…' 250 चेज होने पर भड़के युजवेंद्र चहल
14 hrs ago‘मेरा नुकसान नहीं’, भारतीय टीम में नजरअंदाज होने पर शमी का दो टूक बयान
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines