matthew hayden: इंग्लैंड के महान बल्लेबाजों में से एक जो रूट ने टेस्ट क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन किया है। मौजूदा समय में वह दुनिया के सबसे सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज हैं। इंग्लैंड की टीम एशेज सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलिया का दौरा करने वाली है। ऐसे में जो रूट से सभी को खासा उम्मीदे हैं। अब पूर्व ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी मैथ्यू हेडन ने जो रूट को लेकर बड़ा बयान दिया है।
मैथ्यू हेडन ने दिया बड़ा बयान
मैथ्यू हेडन ने कहा कि अगर इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच आगामी टेस्ट सीरीज में जो रूट शतक नहीं बनाते हैं तो वह मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में बिना कपड़ों के घूमेंगे। अब हेडन का ये बयान क्रिकेट के गलियारों में चर्चा का विषय बन चुका है। हेडन ने जो रूट को लेकर बड़ी बात कह दी है। खास बात ये है कि दुनिया के लगभग देश में शतक लगाने वाले जो रूट ने अब तक ऑस्ट्रेलिया की सरजमीं पर टेस्ट प्रारूप में एक भी शतक नहीं जड़ा है। लेकिन हेडन को पूरी उम्मीद है कि जो रूट इस बार ऑस्ट्रेलिया में शतक बनाएंगे और शायद इसलिए उन्होंने इतना बड़ा दावा किया है।
ऑस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 14 टेस्ट मैचों में रूट ने नौ अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन उनमें से किसी को भी शतक में नहीं बदल पाए हैं। उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन है।
21 सितंबर से आगाज
ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड के बीच आगामी टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 21 नवंबर से 2025 को पर्थ के ऑप्टस स्टेडियम में होगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट मैच 4 दिसंबर से खेला जाएगा। तीसरा मुकाबला 17 दिसंबर से खेला जाना है। वहीं चौथा टेस्ट मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा। वहीं 4 जनवरी से आखिरी मुकाबला खेला जाना है।
ये भी पढ़ें: Asia Cup 2025: क्या इस वजह से खाली दिख रहे स्टेडियम? पूर्व क्रिकेटर ने किया बड़ा दावा
जो रूट के करियर पर एक नजर
जो रूट ने इंग्लैंड के लिए अब तक 158 टेस्ट मैच में 51.29 की औसत के साथ 13543 रन बनाए हैं। उन्होंने अब तक 39 शतक के अलावा 66 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। वहीं 183 वनडे मैच में उन्होंने 7301 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 49.33 का रहा है। वहीं 32 टी-20 मैच में उन्होंने 35.72 की औसत के साथ 893 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: कुलदीप और वरूण के चक्रव्यूह के लिए पाकिस्तान ने किया ऐलान, कोच की ‘खुली’ चेतावनी
संबंधित खबरें
Ranji Trophy में जडेजा का डबल धमाका. पहले जड़ा शतक, फिर गेंद से मचाई तबाही
20 mins agoमुंबई टीम को लगा बड़ा झटका, चोट की वजह से बाहर हुए आयुष म्हात्रे
30 mins agoTriple H ने WWE Crown Jewel के लिए Roman Reigns के भयानक मैच का किया ऐलान
41 mins agoराहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
1 hr agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
1 hr agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
2 hrs agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
3 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines