IND vs AUS Matthew Hayden: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। ऑस्ट्रेलिया से उन्हीं की धरती पर भिड़ने के लिए भारतीय टीम का ऐलान भी कर दिया गया है। रोहित शर्मा की कप्तानी में कई युवा खिलाड़ियों को भी इस बार टीम में मौका दिया गया है। पिछले दो दौरे पर टीम इंडिया का कंगारू सरजमीं पर प्रदर्शन कमाल का रहा है। रोहित की अगुवाई में इस बार भारतीय टीम जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से ऑस्ट्रेलिया पहुंचेगी। इस बीच, पूर्व कंगारू बल्लेबाज मैथ्यू हेडन ने भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाली आगामी सीरीज को लेकर बड़ी भविष्यवाणी कर डाली है। हेडन ने बताया है कि कंगारू टीम इस बार बॉर्डर-गावस्कर सीरीज को अपने नाम करने में सफल रह सकती है।
हेडन ने की भविष्यवाणी
अपना 53वां जन्मदिन मना रहे मैथ्यू हेड ने ‘स्टार स्पोर्ट्स’ के साथ बातचीत करते हुए कहा, “मैं यही कहूंगा कि ऑस्ट्रेलिया इस सीरीज को जीतने में सफल रहेगी, लेकिन मैं यह भी कहना चाहता हूं कि आपको टीम इंडिया पर भी नजर रखनी होगी।” हेडन का कहना है कि ड्रॉप–इन पिच के आने के बाद ऑस्ट्रेलिया में घरेलू परिस्थितियों का ज्यादा फायदा मेजबान टीम को नहीं मिलता है।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के भी तीन मुकाबले ड्रॉप-इन पिच पर खेले जाने हैं। टीम इंडिया ने पिछले दो टूर पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलिया को उसी की सरजमीं पर धूल चटाई है। साल 2020-21 में अजिंक्य रहाणे की कप्तानी में टीम इंडिया ने कंगारुओं को 2-1 से मात दी थी। सीरीज का पहला टेस्ट मैच गंवाने के बावजूद भारतीय टीम ने जोरदार कमबैक करते हुए अगले तीन में से दो टेस्ट मैचों में जीत दर्ज की थी।
टीम इंडिया का हो चुका है ऐलान
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो चुका है। रोहित शर्मा की कप्तानी में सिलेक्टर्स ने 18 सदस्यीय टीम का चुनाव किया है। टीम में हर्षित राणा, नीतीश रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, आकाशदीप सिंह जैसे युवा खिलाड़ियों को इस बार मौका दिया है। सरफराज खान भी टीम में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं। वहीं, आउट ऑफ फॉर्म चल रहे केएल राहुल पर भी सिलेक्टर्स का भरोसा बरकरार है। मुकेश कुमार, नवदीप सैनी और खलील अहमद को रिजर्व खिलाड़ी के तौर पर टीम में रखा गया है।
संबंधित खबरें
IND vs NZ: वेलिंगटन में टीम इंडिया के सामने दोहरी चुनौती
6 mins agoमुंबई छोड़कर पंजाब में शामिल हो सकते हैं हार्दिक, अश्विन ने किया दावा
27 mins agoCSK ने बैटिंग कोच माइकल हसी को कहा अलविदा, खत्म हुआ 19 साल का रिश्ता
59 mins agoहारिस रऊफ पर लटकी तलवार, ICC लगा सकता है भारी जुर्माना
1 hr agoशुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुरू की तैयारी
1 hr agoपीएम मोदी के मुरीद हुए केविन पीटरसन, भारत को लेकर कही ये खास बात
2 hrs agoहार्दिक पांड्या का टीम इंडिया को मिल गया रिप्लेसमेंट
2 hrs agoन्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीसरे अनऑफिशियल टेस्ट मैच में खेल सकते हैं ऋषभ पंत
2 hrs ago‘संजू के साथ सूर्यवंशी को कराओ ओपनिंग’, आकाश चोपड़ा ने मैनेजमेंट को दी सलाह
3 hrs agoIPL 2027 Mini Auction: कब और कहां होगी खिलाड़ियों की नीलामी? तारीख आई सामने
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines