IND vs ENG: भारतीय टेस्ट टीम इन दिनों इंग्लैंड में अभ्यास कर रही है, जहां 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस बार टीम की कमान युवा बल्लेबाज शुभमन गिल के हाथ में है, जबकि विकेटकीपर ऋषभ पंत उपकप्तान बनाए गए हैं। ये सीरीज इसलिए भी खास है क्योंकि पहली बार विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविचंद्रन अश्विन जैसे सीनियर खिलाड़ी टीम का हिस्सा नहीं हैं। इन दिग्गजों के रिटायर होने के बाद ये भारत की पहली बड़ी टेस्ट सीरीज है, जो टीम के लिए बड़ी चुनौती साबित हो सकती है।
ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने इस खिलाड़ी को बताया एक्स फैक्टर
इस बीच ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर मैथ्यू हेडन ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि भारत के स्पिन गेंदबाज कुलदीप यादव इस इंग्लैंड दौरे में टीम इंडिया के एक्स फैक्टर साबित हो सकते हैं। हेडन का मानना है कि कुलदीप जैसे गेंदबाज इंग्लैंड की कठिन परिस्थितियों में भारत को 20 विकेट दिलाने की क्षमता रखते हैं।
अगर कुलदीप यादव के टेस्ट करियर की बात करें तो उन्होंने अब तक 13 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 56 विकेट चटकाए हैं। इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने 6 टेस्ट मैचों में 21 विकेट लिए हैं। उनके पिछले प्रदर्शन को देखते हुए उम्मीद की जा रही है कि वह इस सीरीज में भारत के सबसे अहम गेंदबाज बन सकते हैं।
टीम में कई युवा चेहरों को मौका दिया गया है। इसके साथ ही कुछ सीनियर खिलाड़ी भी टीम में मौजूद हैं। करुण नायर की वापसी खास चर्चा में है, जिन्होंने घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन करके टीम में जगह बनाई है। करुण वही बल्लेबाज हैं जिन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ 303 रन की ऐतिहासिक पारी खेली थी और वह भारत के लिए तिहरा शतक लगाने वाले कुछ चुनिंदा खिलाड़ियों में शामिल हैं।
इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान और विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जड़ेजा, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाश दीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव।
इंडिया बनाम इंग्लैंड टेस्ट शेड्यूल
20-24 जून (हेडिंग्ले क्रिकेट ग्राउंड)
2-6 जुलाई (एजबेस्टन स्टेडियम)
10-14 जुलाई (लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड)
23-27 जुलाई (ओल्ड ट्रैफर्ड क्रिकेट मैदान)
31 जुलाई-4 अगस्त (द ओवल)
संबंधित खबरें
सरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
48 mins agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
1 hr agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
1 hr agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
1 hr agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
2 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
3 hrs ago‘सूर्यवंशी का तोड़ रहे हैं हौसला’, मैनजमेंट पर भड़का पूर्व भारतीय क्रिकेटर
3 hrs agoवैभव-अभिषेक को मौका, राइजिंग एशिया कप के लिए हुआ इंडिया A टीम का ऐलान
3 hrs agoसाउथ अफ्रीका ने किया टेस्ट टीम का ऐलान, चोट से उबरकर लौटा 29 साल का खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines