Matthew Brownlee International Debut: अक्सर इंटरनेशनल में देखा गया है कि खिलाड़ी 40 की उम्र तक रिटायरमेंट ले लेते हैं, लेकिन अब एक ऐसा खिलाड़ी सामने आया है जिसने 62 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करके एक वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है। जिस उम्र में लोगों के लिए चल पाना भी मुश्किल हो जाता है उस उम्र में अपना इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करके इस खिलाड़ी ने साबित कर दिया की खेलने की कोई उम्र नहीं होता है।
कौन है ये खिलाड़ी?
विजडन की एक रिपोर्ट के मुताबिक कोस्टा रिका और फॉकलैंड आइसलैंड के बीच 10 मार्च को एक टी20 मैच खेला गया। इस मैच में मैथ्यू ब्राउनली नाम के एक खिलाड़ी ने 62 साल की उम्र में क्रिकेट में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया है। इसके साथ ही मैथ्यू ब्राउनली अब इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं। इसके साथ मैथ्यू ने उस्मान गोकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया है।
मैथ्यू ब्राउनली ने अभी तक तीन टी20 मैच खेले हैं, जिसमें बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने महज 6 रन ही बनाए हैं। इसके अलावा उन्होंने एक ओवर भी डाला है। गेंदबाजी करते हुए उनको अभी तक कोई विकेट नहीं मिला है।
ये भी पढ़ें:- IPL 2025: विराट की जगह क्यों रजत पाटीदार बने RCB के कप्तान? साथी खिलाड़ी ने किया खुलासा
उस्मान गोकर ने 59 साल की उम्र में किया था डेब्यू
साल 2019 में इलफोव काउंटी में खेले गए एक टी20 इंटरनेशनल मैच में उस्मान गोकर ने 59 साल की उम्र में अपना डेब्यू किया था। उस्मान गोकर ने तुर्की की तरफ से ये मैच खेला था। वहीं अगर भारतीय खिलाड़ी की करें तो रुस्तमजी जमशेदजी ने भारत के लिए 41 साल की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू किया था। जमशेदजी भारत की तरफ से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज क्रिकेटर थे।
ये भी पढ़ें:- IML T20: मैच के बीच वेस्टइंडीज के खिलाड़ी से भिड़ गए युवराज, ब्रायन लारा ने किया बचाव, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
NZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
44 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
2 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
2 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
3 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
4 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
4 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
5 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
5 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines