Matthew Breetzke: पाकिस्तान की धरती पर साउथ अफ्रीका के एक नए-नवेले बल्लेबाज ने वो कारनामा कर डाला है, जो क्रिकेट के इतिहास में आजतक नहीं हुआ। गद्दाफी स्टेडियम में जिसने भी इस डेब्यूटेंट की पारी को देखा वो 26 वर्षीय बल्लेबाज का कायल हो गया। नाम है मैथ्यू ब्रीट्जके। ट्राई सीरीज के दूसरे मैच में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेलते हुए प्रोटियाज बैटर ने अपनी शतकीय पारी से महफिल लूट ली। ब्रीट्जके की पारी में वो सूझबूझ और क्लास दोनों दिखाई दी, जिसके आगे कीवी टीम का मजबूत बॉलिंग अटैक बेअसर नजर आया।
ब्रीट्जके ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मैथ्यू ब्रीट्जके साउथ अफ्रीका की ओर से यूं तो एक टेस्ट और 10 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं, लेकिन 50 ओवर के फॉर्मेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ उन्हें पहली बार अपनी काबिलियत दिखाने का चांस मिला। हाथ आए मौके को ब्रीट्जके ने दोनों हाथों से लपका और 148 गेंदों का सामना करते हुए 150 रन की धांसू पारी खेली।
एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए ब्रीट्जके ने सबसे बड़ी पारी खेलने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। इसके साथ ही वह वनडे डेब्यू में 150 रन बनाने वाले भी पहले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज डेसमंड हेंस के रिकॉर्ड को चकनाचूर किया। डेसमंड ने साल 1978 में एकदिवसीय क्रिकेट में डेब्यू करते हुए 148 रन की शानदार पारी खेली थी।
डेब्यू में खेली यादगार पारी
कप्तान टेंबा बावुमा के साथ पारी का आगाज करने उतरी मैथ्यू ब्रीट्जके शुरुआत से ही अच्छी लय में दिखाई दिए और उन्होंने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर खबर ली। जेसन स्मिथ के साथ मिलकर ब्रीट्जके ने दूसरे विकेट के लिए 93 रन जोड़े। इसके बाद वियान मुल्डर संग मिलकर उन्होंने चौथे विकेट के लिए शतकीय साझेदारी जमाई। 148 गेंदों का सामना करते हुए ब्रीट्जके ने 150 रन की शानदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान उन्होंने 11 चौके और पांच गगनचुंबी छक्के जमाए।
संबंधित खबरें
IND vs WI: भारत को मिली दूसरे टी-20 मैच में करारी हार
34 mins agoWorld Cup 2027 से पहले टीम इंडिया के सामने 5 बड़ी कमजोरियां
1 hr ago40 गेंदों में 111 रनों की आतिशी पारी, डिविलियर्स ने बल्ले से किया धमाल
1 hr agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, T20I में ऐसा करने वाले बने नंबर-1 बल्लेबाज
1 hr agoIND vs WI: ईशान किशन ने 2 छक्के लगाकर सूर्या-अभिषेक के क्लब में बनाई जगह
2 hrs agoसंजू सैमसन का बड़ा धमाका, 21 गेंदों में फिफ्टी ठोक कर ली कोहली की बराबरी
3 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे मैच में फिर फ्लॉप हुए अभिषेक शर्मा
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले रणजी ट्रॉफी में उतरेंगे जडेजा, इस टीम में मिली जगह
3 hrs ago2027 वर्ल्ड कप का सेमीफाइनल खेलेगी ये 4 टीमें, इमरान ताहिर की भविष्यवाणी
4 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को नहीं मिला दूसरे टी-20 की प्लेइंग 11 में मौका
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines