हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

VIDEO: LIVE मैच में शाहीन अफरीदी ने खोया आपा, अफ्रीका के नए नवेले खिलाड़ी को जबरन 'हड़काया'

Matthew Breetzke: शाहिन अफरीदी और मैथ्यू ब्रीत्जके के बीच तीखी नोक झोंक हुई, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Matthew Breetzke: पाकिस्तान, साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच ट्राई सीरीज खेली जा रही है। 12 फरवरी को पाकिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला खेला जा रहा है। ट्राई सीरीज फाइनल में पहुंचने के लिए दोनों टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में शाहीन अफरीदी और साउथ अफ्रीका के नए नवेले खिलाड़ी मैथ्यू ब्रीत्जके के बीच जोरदार बहस हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

शाहीन अफरीदी और मैथ्यू ब्रीत्जके के बीच तीखी नोक झोंक

दरअसल साउथ अफ्रीका इस मैच में पहले बल्लेबाजी कर रही थी। 28वें ओवर के दौरान मैथ्यू ब्रीत्जके ने गेंद को डिफेंस किया। इसके बाद ब्रीत्जके ने कुछ इशारा किया। ये बात शाहीन अफरीदी को पसंद नहीं आई, जिसके बाद शाहीन गुस्से से लाल होकर मैथ्यू ब्रीत्जके के पास जा पहुंचे। दोनों के बीच तीखी नोक झोंक हुई। इसके बाद अगली ही गेंद पर मैथ्यू ब्रीत्जके ने सिंगल लिया। लेकिन वह जब रन लेने के लिए भाग रहे थे, तब वह शाहीन से टकरा गए। जिसके बाद दोनों के बीच गरमा गर्मी का माहौल बन गया। काफी देर तक दोनों ने एक दूसरे से आंख में आंख डालकर बहस की। अंपायर ने आकर मामला सुलझा दिया। हालांकि इस दौरान शाहीन और अन्य पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने मैथ्यू ब्रीत्जके को घेर लिया था।

फाइनल के लिए जंग

ट्राई सीरीज में न्यूजीलैंड लगातार दो मुकाबले जीतकर पहले ही अपनी जगह फाइनल में बना चुकी है। न्यूजीलैंड ने अपने पहले मैच में पाकिस्तान को हराया था, जबकि कीवी टीम ने दूसरे मैच में साउथ अफ्रीका को हराया था। अब पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जा रहा मुकाबला सेमीफाइनल की तरह है। जीतने वाली टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ 14 फरवरी को फाइनल खेलेगी।

विज्ञापन

अफ्रीका ने बनाया विशाल स्कोर

इस मैच में साउथ अफ्रीका ने विशाल स्कोर बनाया है। टेम्बा बावुमा ने 96 गेंदों में 82 रनों की शानदार पारी खेली। उनके अलावा मैथ्यू ब्रीत्जके ने भी 84 गेंदों में 83 रन बनाए। इसके अलावा हेनरिक क्लासेन ने 56 गेंदों में 87 रनों की पारी खेलकर साउथ अफ्रीका का स्कोर 50 ओवर के बाद 352/5 रन बनाने में मदद की। खबर लिखे जाने तक लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान 9.4 ओवर में 87/2 रन बना चुकी है।

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola