Matt Henry IND vs NZ: चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया की भिड़ंत न्यूजीलैंड के साथ होनी है। फाइनल मैच से पहले कीवी टीम के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम के तेज गेंदबाज मैट हेनरी खिताबी मुकाबले को मिस कर सकते हैं। हेनरी को साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में फील्डिंग के दौरान चोट लगी थी। कीवी गेंदबाज का कंधा बुरी तरह से इंजर्ड हो गया था और वह काफी दर्द में दिखाई दिए था। हेनरी ने टूर्नामेंट में अब तक सर्वाधिक विकेट चटकाए हैं और वह 4 मैचों में 10 विकेट निकाल चुके हैं।
हेनरी का खेलना मुश्किल
चैंपियंस ट्रॉफी के खिताबी मैच से पहले न्यूजीलैंड खेमे के लिए अच्छी खबर नहीं आ रही है। टीम के स्टार गेंदबाज मैट हेनरी फाइनल मैच से बाहर हो सकते हैं। हेनरी साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सेमीफाइनल मैच में फील्डिंग के दौरान अपना कंधा चोटिल करवा बैठे थे। हेनरी काफी दर्द में दिखे थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था। हालांकि, बाद में हेनरी ने ग्राउंड पर वापसी करते हुए दो ओवर भी डाले थे। हालांकि, ईएसपीएन क्रिकइंफो की खबर के अनुसार, टीम के हेड कोच गैरी स्टीड ने बताया है कि हेनरी फाइनल मैच के लिए उपलब्ध होंगे या नहीं यह कहना अभी काफी मुश्किल है।
टूर्नामेंट में चटकाए हैं सर्वाधिक विकेट
चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में मैट हेनरी अब तक कमाल की फॉर्म में नजर आए हैं। हेनरी 4 मैचों में कुल 10 विकेट निकाल चुके हैं और टूर्नामेंट में सर्वाधिक विकेट उन्हीं के नाम हैं। भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज में खेले गए मुकाबले में भी हेनरी का प्रदर्शन जोरदार रहा था। कीवी फास्ट बॉलर ने कहर बरपाते हुए 8 ओवर में सिर्फ 42 रन खर्च करते हुए 5 विकेट अपने नाम किए थे। हेनरी ने विराट कोहली, शुभमन गिल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा जैसे बल्लेबाजों को पवेलियन की राह दिखाई थी। यही वजह है कि अगर हेनरी खिताबी मुकाबले को मिस करते हैं, तो न्यूजीलैंड के लिए यह बहुत बड़ा झटका होगा।
ये भी पढ़ें- IND vs NZ Final: रोहित की हार में छुपा है टीम इंडिया के चैंपियन बनने का रास्ता! हाथ मलता रह जाएगा न्यूजीलैंड
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
32 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
3 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
5 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines