Match Fixing Controversy: क्रिकेट का सबसे बड़ा अभिशाप मैच फिक्सिंग का मामला एक बार फिर से सामने आया है। मैच फिक्सिंग के कारण क्रिकेट की बदनामी तो होती ही है, इसके साथ-साथ फैंस का क्रिकेट से भरोसा भी उठने लगता है। क्रिकेट फैंस कभी नहीं चाहेंगे कि उनकी टीम का कोई भी खिलाड़ी या फिर उसका फेवरेट खिलाड़ी मैच फिक्सिंग में फंसे। इससे पहले भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबले में कई दफा मैच फिक्सिंग के मामले देखने को मिल चुके हैं। इस कड़ी में अब एक बार फिर से क्लब क्रिकेट में मैच फिक्सिंग ने बवाल मचा रखा है। वर्ल्ड कप विनर खिलाड़ी ने पूर्व क्रिकेटर पर मैच फिक्सिंग का आरोप लगाया है।
https://twitter.com/rightarmleftist/status/1763141945021591886
ये भी पढ़ें:- NZ vs AUS: एक ही पारी में डाली इतनी वाइड बॉल, न्यूजीलैंड की टीम ने बना दिया अनचाहा रिकॉर्ड
‘ओपनर बल्लेबाज थे खिलाड़ी’
यह मामला बंगाल की प्रथम श्रेणी लीग से सामने आया है। बीते बुधवार को टाउन क्लब और मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बीच मुकाबला खेला जा रहा था। इस मैच को टाउन क्लब ने अपने नाम कर लिया था, लेकिन मैच के एक दिन बाद ही बड़ा बवाल शुरू हो गया है। अंडर 19 विश्व कप 2008 में भारतीय टीम के लिए ट्रॉफी जीतकर लाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज श्रीवत्स गोस्वामी ने आरोप लगाया है। श्रीवत्स गोस्वामी अंडर 19 में भारतीय टीम के लिए ओपनिंग किया करते थे, उन्होंने बुधवार को एक वीडयो पोस्ट कर मैच फिक्सिंग होने की बात कही है। चलिए आपको बताते हैं पूर्व खिलाड़ी ने जो वीडियो पोस्ट किया है, उसमें क्या है।
ये भी पढ़ें:- ‘धोनी को धोनी बनने में 15 साल लग गए’, ध्रुव जुरेल को MSD कहने वाले गावस्कर के बयान पर बोले गांगुली
‘कृपया करके क्रिकेट को बर्बाद नहीं करें’
श्रीवत्स गोस्वामी ने वीडियो पोस्ट कर लिखा कि यह कोलकाता क्लब क्रिकेट में सुपर डिवीजन का मैच है। इस मैच में दो बड़ी टीमें क्या कर रही है, यह हैरान कर देने वाला है। इसका अंदाजा किसी को नहीं होगा कि यह मैच फिक्सिंग है। मुझे इस तरह की घटना देखकर काफी शर्मा भी महसूस आती है कि, यही क्रिकेट मेरे दिल के इतने करीब है। मुझे अपनी टीम बंगाल के लिए खेलना काफी पसंद है। लेकिन इस वीडियो को देखकर मेरा दिल टूट गया है। पूर्व खिलाड़ी ने आगे कहा कि बंगाल क्रिकेट की आत्मा क्लब क्रिकेट को कहा जाता है। मैं इन दोनों टीमों और सभी खिलाड़ियों से कहना चाहता हूं कि कृपया करके इसे बर्बाद नहीं करें।
ये भी पढ़ें:- BCCI Contract: ईशान-अय्यर का कॉन्ट्रैक्ट कैंसिल, फिर हार्दिक को क्यों नहीं मिली सजा? हो गया बड़ा खुलासा
बल्लेबाज जानबूझकर हुआ आउट
श्रीवत्स गोस्वामी ने वीडियो पोस्ट करते हुए लिखा कि मैच के दौरान मोहम्मडन स्पोर्टिंग के बल्लेबाज जानबूझकर आउट हो गए हैं। उन्होंने टाउन क्लब को अंक दिलाने के लिए अपना विकेट दे दिया है। खिलाड़ी द्वारा जारी वीडियो में देखा जा सकता है कि जब टाउन क्लब के गेंदबाज ने गेंद डाली, तो बल्लेबाज ने गेंद को छोड़ना चाहा, लेकिन वह बोल्ड हो गए हैं। इसको लेकर श्रीवत्स गोस्वामी ने कहा कि खिलाड़ी ने जानबूझकर आउट होने के लिए गेंद छोड़ी है।
संबंधित खबरें
LIVE: मैच की शुरुआत में देरी, रोहित-विराट फैंस के लिए बुरी खबर
26 mins agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
7 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
8 hrs agoJohn Cena ने नई WWE चैंपियनशिप लॉन्च कर मचाई खलबली
8 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
9 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
9 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
10 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
10 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
11 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines