IND vs AUS PM XI: पहले दिन का खेल हुआ रद्द, अब इस फॉर्मेट में खेला जाएगा मैच!

India vs Australia: भारत और ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन के बीच पहले दिन का खेल बारिश के कारण रद्द हो गया। अब दूसरे दिन का खेल इस फॉर्मेट पर खेला जाएगा।

IND vs AUS (20)

India vs Australia: भारतीय टीम इन दिनों ऑस्ट्रेलिया दौरे पर है, जहां पर 5 मैचों की टेस्ट सीरीज हो रही है। पहला मुकाबला भारत ने अपने नाम करते हुए सीरीज पर 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मुकाबला 6 दिसंबर से एडिलेड में खेला जाएगा। इस मैच से पहले भारतीय टीम को ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री एकादश से 2 दिवसीय टेस्ट मैच खेलना था। मुकाबला 30 नवंबर से खेला जाना था। लेकिन बारिश की वजह से पहले दिन का खेल धुल गया।

विज्ञापन

रद्द हुआ पहले दिन का खेल

भारत और ऑस्ट्रेलिया पीएम इलेवन के बीच मुकाबला कैनबेरा में खेला जाना था। लेकिन बारिश ने दस्तक दी और पहले दिन का खेल रद्द हो गया। क्रिकइन्फो के मुताबिक दूसरे दिन अभ्यास मैच 50 ओवर का हो सकता है। दूसरे दिन का खेल 1 दिसंबर को होगा।

विज्ञापन

एडिलेड में खेला जाने वाला मुकाबला पिंक बॉल से खेला जाएगा। ऐसे में भारतीय टीम के पास अभ्यास का अच्छा मौका था। लेकिन पहले दिन का खेल धुल गया और भारतीय टीम अपनी तैयारियों को मुकम्मल नहीं कर सकी। दूसरे टेस्ट मैच में भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन में कई बदलाव होने वाले हैं। दूसरे मैच में रोहित शर्मा और शुभमन गिल खेलते हुए नजर आएंगे। ये दोनों खिलाड़ी पहले मैच में नहीं खेल पाए थे। गिल चोट की वजह से अंतिम एकादश से बाहर थे, जबकि रोहित निजी कारणों से ऑस्ट्रेलिया में नहीं थे।

विज्ञापन

प्रैक्टिस मैच के लिए दोनों टीमें

भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), जसप्रीत बुमराह, यशस्वी जायसवाल, अभिमन्यु ईश्वरन, शुभमन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल, ऋषभ पंत, सरफराज खान, ध्रुव जुरेल, आर अश्विन, रविंद्र जडेजा, मोहम्मद सिराज, आकाशदीप, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर।

ऑस्ट्रेलिया प्रधानमंत्री इलेवन: जैक एडवडर्स (कप्तान), चार्ली एंडरसन, माहली बीयर्डमैन, स्कॉट बोलैंड, जैक क्लेटन, एडेन ओकोनोर, ओली डेविस, जेडेन गुडविन, सैम हार्पर, हान्नो जैकब्स, सैम कोंस्टास, लॉयड पोप, मैथ्यू रेनशॉ, जेम रियान।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ