हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

मार्नस लाबुशेन ने फिरकी गेंदबाजी से विरोधियों को 'नचाया', हैट्रिक लेकर जिताया फाइनल

Marnus Labuschagne: मार्नस लाबुशेन ने टी-20 घरेलू प्रतियोगिता में कमाल का प्रदर्शन किया। उन्होंने गेंदबाजी में जमकर महफिल लूट ली।

विज्ञापन

Marnus Labuschagne: मार्नस लाबुशेन इन दिनों ऑस्ट्रेलिया नेशनल क्रिकेट टीम से दूर चल रहे हैं। खराब फॉर्म की वजह से उन्हें नेशनल टीम से बाहर कर दिया गया है। मार्नस ने KFC T20 Max Competition 2025 फाइनल में कमाल कर दिया। उन्होंने बल्लेबाजी से नहीं बल्कि गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी टीम को फाइनल में जीत दिला दी। मार्नस ने हैट्रिक विकेट लेकर तलहका मचा दिया।

मार्नस ने हैट्रिक लेकर मचा दिया तहलका

मार्नस ने KFC T20 Max Competition 2025 फाइनल में अपनी गेंदबाजी का रंग जमाया। उन्होंने 15वें ओवर की आखिरी गेंद पर टी मॉरिश को अपना निशाना बनाया। इसके बाद वह 18वां ओवर करने आए और उन्होंने शुरुआती 2 गेंदों में 2 विकेट अपने नाम कर लिए। इस तरह मार्नस ने अपनी हैट्रिक पूरी की। हालांकि बल्लेबाजी में लाबुशेन खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 10 गेंदों में 16 रन बनाए। खिताबी मुकाबले में रेडलैंड्स ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट के नुकसान पर 191 रन बनाए थे। टीम की ओर से जिमी पीयर्सन ने 50 गेंदों पर 102 रनों की पारी खेली। वहीं 192 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए उतरी वैली की टीम 41 रनों से पीछ रह गई।

लाबुशेन के क्रिकेट करियर पर एक नजर

ऑस्ट्रेलिया के लिए मार्नस लाबुशेन ने साल 2018 में डेब्यू किया। उन्होंने अब तक ऑस्ट्रेलिया के लिए 58 टेस्ट मैच में 46.19 की औसत के साथ 4435 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक के अलावा 23 अर्धशतक शामिल हैं। वहीं 66 वनडे मैच में 34.64 की औसत के साथ उन्होंने 1871 रन बनाए हैं। वनडे में उन्होंने 2 शतक के अलावा 12 अर्धशतक अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 1 टी-20 मैच में इस खिलाड़ी ने 2 रन बनाए हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए आखिरी मुकाबला उन्होंने 24 अगस्त 2025 को खेला था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola