Rohit Sharma: रोहित शर्मा फिलहाल भारत के लिए वनडे खेलते हैं। स्टार खिलाड़ी ने टेस्ट और टी-20 से संन्यास का ऐलान कर दिया है। रोहित जब बल्लेबाजी करते हैं तो अच्छे-अच्छे गेंदबाजों के पसीने छूट जाते हैं। रोहित अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं और इसलिए उनको हिटमैन भी कहा जाता है। रोहित का वनडे में आंकड़ा शानदार है। वह इस प्रारूप में जमकर रन बनाते हैं। रोहित ने 3 बार वनडे में डबल सेंचुरी भी जड़ी है।
रोहित शर्मा की बल्लेबाजी से कांपता है इंग्लिश गेंदबाज
रोहित शर्मा , जब एक बार क्रीज पर जम जाते हैं तो उन्हें आउट करना मुश्किल होता है। इंग्लैंड के तेज गेंदबाज मार्क वुड ने अब रोहित शर्मा की तारीफ की है। मार्क बुड का मानना है कि अब तक उन्होंने जिन भारतीय बल्लेबाजों को गेंदबाजी की है, उनमें रोहित शर्मा सबसे मुश्किल हैं। जब रोहित लय में होते हैं तो उन्हें रोकना मुश्किल होता है। द ओवरलैप क्रिकेट से रोहित को इसलिए गेंदबाजी करना मुश्किल है, क्योंकि अक्सर आपको लगता है कि उन्हें आउट करने का मौका है, लेकिन अगर वह उस दिन फॉर्म में हैं तो वह धुआंधार बल्लेबाजी करते हैं। वुड ने मजाक में ये भी कहा कि उन्हें लगता था कि रोहित बल्ला और भी चौड़ा होता जा रहा है।
अक्टूबर में रोहित शर्मा की मैदान पर वापसी
आईपीएल 2025 के दौरान रोहित शर्मा ने टेस्ट से संन्यास ले लिया था। इसलिए उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में भाग नहीं लिया था। लेकिन अब रोहित शर्मा अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाली 3 मैचों की वनडे सीरीज में नजर आने वाले हैं। रोहित के अलावा विराट कोहली भी इस सीरीज का हिस्सा होंगे।
संबंधित खबरें
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज, मोहम्मद सिराज को हुआ नुकसान
13 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
36 mins agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
1 hr agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
3 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
4 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: फिर रुकी टीम इंडिया की पारी, बारिश ने दोबारा दी दस्तक
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
14 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines