Mark Wood Injury: चैंपियसं ट्रॉफी 2025 में बुरी तरह से शर्मसार होने के बाद इंग्लैंड टीम के लिए एक और बुरी खबर सामने आई है। इंग्लिश टीम के तेज गेंदबाज मार्क वुड इंजरी के चलते चार महीने के लिए बाहर हो गए हैं। वुड इन 4 महीनों में किसी भी तरह की क्रिकेट नहीं खेल पाएंगे। माना जा रहा है वुड भारत के खिलाफ होने वाली सीरीज में भी रंग जमाते हुए दिखाई नहीं देंगे। इंग्लैंड टीम के लिए इन दिनों क्रिकेट की फील्ड पर वैसे ही कुछ भी सही नहीं घट रहा है और अब वुड की इंजरी ने टीम की टेंशन को और बढ़ा दिया है।
इंग्लैंड को लगा जोर का झटका
इंग्लैंड क्रिकेट टीम को जोर का झटका लगा है। टीम के स्टार तेज गेंदबाज मार्क वुड इंजरी की वजह से अगले चार महीने क्रिकेट से दूर रहेंगे। वुड के बाएं घुटने का लिगामेंट बुरी तरह से डैमेज हो गया है, जिसके चलते उन्हें सर्जरी से गुजरना होगा। वुड को लेकर इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने यह बड़ा अपडेट अपने एक्स अकाउंट पर दिया है। वुड पिछले एक साल से अपने घुटने में दिक्कत महसूस कर रहे थे, लेकिन वह चैंपियसं ट्रॉफी 2025 में ज्यादा समस्या में दिखाई दिए। अफगानिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में वुड को अपनी इंजरी की वजह से मैदान छोड़कर जाना पड़ा था। ईसीबी के मुताबिक, वुड जुलाई 2025 के अंत तक फिट होकर मैदान पर वापसी कर पाएंगे।
भारत के खिलाफ सीरीज का नहीं होंगे हिस्सा
मार्क वुड भारत के खिलाफ होने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में खेलते हुए नजर नहीं आएंगे। भारत-इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज का आगाज 20 जून से होना है। पहला मुकाबला लीड्स के मैदान पर 20 से 24 जून के बीच खेला जाना है। वहीं, दूसरे टेस्ट मैच की शुरुआत 2 जुलाई से होगी। वहीं, 10 जुलाई से सीरीज का तीसरा मैच लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। सीरीज का चौथा टेस्ट मैच 23 जुलाई से मैनचेस्टर में खेला जाना है। सीरीज का आखिरी मुकाबला 31 जुलाई से ओवल में खेला जाएगा। इंग्लैंड की टीम चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ग्रुप स्टेज में ही हारकर टूर्नामेंट से बाहर हो गई थी। टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के चलते जोस बटलर ने बीच टूर्नामेंट में ही कप्तानी भी छोड़ने का ऐलान कर दिया था।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
33 mins agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
1 hr agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
1 hr agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
2 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
3 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
4 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines