New Zealand vs Pakistan 2nd ODI: न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच इन दिनों 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के पहले मैच में पाकिस्तान को हार का सामना करना पड़ा था, वहीं अब दूसरे मैच से पहले मेजबान न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा है। पहले मैच का शतकवीर खिलाड़ी अब इंजरी के चलते दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गया है।
मार्क चैपमैन दूसरे वनडे से बाहर
न्यूजीलैंड के विस्फोटक बाएं हाथ के बल्लेबाज मार्क चैपमैन दूसरे वनडे मैच से बाहर हो गए हैं। चैपमैन को नेपियर में सीरीज के पहले मैच के दौरान फील्डिंग करते समय हैमस्ट्रिंग में चोट लगी थी और बाद में स्कैन में ग्रेड वन टियर पाया गया। चैपमैन को थोड़े समय के लिए रिहैब की जरूरत होगी, जिसके बाद सीरीज आखिरी वनडे मैच में उनकी वापसी हो सकती है।
ये भी पढ़ें;- विराट कोहली को लेकर इस टीम ने बनाया जबरदस्त ‘अप्रैल फूल’, पोस्ट ने किया सभी को हैरान
इस खिलाड़ी को किया शामिल
वनडे से पहले दोनों टीमों के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली गई थी। जिसमें न्यूजीलैंड ने 4-1 से जीत हासिल की थी। इस सीरीज में सलामी बल्लेबाज टिम सेफर्ट ने कमाल का प्रदर्शन किया था। जिसके बाद अब मार्क चैपमैन के दूसरे वनडे से बाहर होने के बाद टिम सेफर्ट को टीम में शामिल किया गया है।
मार्क चैपमैन ने जड़ा था शतक
पहला वनडे मैच 29 मार्च को खेला गया था। इस मैच में न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 73 रन से हराया था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 9 विकेट खोकर 344 रन बनाए थे। इस मैच में कीवी टीम की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्क चैपमैन ने शानदार शतकीय पारी खेली थी। मार्क चैपमैन ने 111 गेंदों पर 132 रन बनाए थे। जिसमें 13 चौके और 6 छक्के शामिल थे, जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया था।
ये भी पढ़ें;- हार्दिक-जैस्मीन के रिश्ते पर लगी मुहर? जीत के बाद मुंबई इंडियंस की बस में दिखीं एक्ट्रेस
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
7 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
27 mins agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
2 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
5 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines