Marizanne Kapp Creat World Record: महिला वनडे विश्व कप 2025 का पहला सेमीफाइनल मैच 29 अक्टूबर को खेला गया था. इस मैच में साउथ अफ्रीका ने शानदार खेल दिखाया और 125 रनों से जीत हासिल कर ली. साउथ अफ्रीका की ओर से मारिजान कैप ने इतिहास रच दिया. उन्होंने वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया है. इसके अलावा उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ दिया. मारिजान कैप ने इंग्लैंड के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 5 विकेट हॉल अपने नाम किए थे.
मारिजान कैप ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड
मारिजान कैप महिला विश्व कप इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं. उन्होंने झूलन गोस्वामी का रिकॉर्ड तोड़ है, जिन्होंने 43 पारियों में 43 विकेट अपने नाम किए थे. लेकिन अब मारिजान कैप 44 विकेट के साथ गोस्वामी का वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ अपने नाम कर चुकी हैं.
5 विकेट हॉल लेकर मचाया तहलका
साउथ अफ्रीका की ओर से इंग्लैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में मारिजान कैप कहर बनकर विरोधियों पर टूट पड़ीं. उन्होंने अफ्रीका के 2 बल्लेबाजों को शून्य पर भी चलता किया.उन्होंने 7 ओवर में 20 रन खर्च कर 5 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना लिया. उनके शानदार प्रदर्शन की वजह से साउथ अफ्रीका ने फाइनल में शान से एंट्री मार ली.
ये भी पढ़ें- रोहित शर्मा ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का बड़ा कीर्तिमान, बनाया नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
फाइनल में पहुंची साउथ अफ्रीका
पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 50 ओवर में 319/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज और कप्तान लौरा वोल्वार्ड्ट ने 143 गेंदों में 169 रनों की पारी खेली थी. इसके अलावा ताज़मिन ब्रिट्स ने 65 गेंदों में 45 रन बनाए थे, जिसके जवाब में इंग्लैंड 194 रनों पर सिमट गई. साउथ अफ्रीका ने इंग्लैंड को 125 रनों से हराया.
महिला विश्व कप में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज
| क्रमांक | खिलाड़ी | टीम | पारियां | विकेट |
|---|---|---|---|---|
| 1 | मारिजान कैप | दक्षिण अफ्रीका महिला | 28 | 44* |
| 2 | झूलन गोस्वामी | भारत महिला | 34 | 43 |
| 3 | मेगन शुट | ऑस्ट्रेलिया महिला | 28 | 39 |
| 4 | लिन फुल्स्टन | ऑस्ट्रेलिया महिला | 20 | 39 |
ये भी पढ़ें- IND vs AUS: कैनबरा के बाद दूसरे T20I में भी बारिश बनेगी विलेन? जानिए कैसा रहेगा मेलबर्न में मौसम का मिजाज
संबंधित खबरें
कब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
19 mins agoक्रिकेट का सबसे अनोखा इत्तेफाक! छक्का खाते ही विकेट लेते हैं नमन धीर
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी की वापसी पक्की! संजू के फ्लॉप होने के बाद खुला रास्ता
2 hrs agoतीसरे टी20 में भारत की जीत के 5 हीरो, इन खिलाड़ियों ने पलट दिया मैच
9 hrs agoIND vs WI: भारत ने तीसरे मैच में वेस्टइंडीज को हराया, सीरीज में 2-1 की बढ़त
10 hrs agoअभिषेक शर्मा ने मचाया तहलका, 5 छक्के लगाकर कर ली SKY के रिकॉर्ड की बराबरी
10 hrs agoIND vs WI: सीरीज की सबसे तेज गेंद पर आउट हुए संजू सैमसन
11 hrs agoVIDEO: तिलक वर्मा ने कर दी बड़ी बेवकूफी! फ्री में गंवा दिया विकेट
11 hrs agoअभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, बने सबसे तेज 2 हजार T20I रन बनाने वाले खिलाड़ी
12 hrs agoरिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines