75 रन, 1 विकेट और 4 कैच… मार्को येनसन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में की एंट्री

SA vs AUS: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर मार्को येनसन ने कमाल का प्रदर्शन किया. येनसन ने मैच में बल्लेबाजी और गेंदबाजी के साथ-साथ फील्डिंग में भी शानदार प्रदर्शन किया और वनडे क्रिकेट इतिहास में एक दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया.

Marco Jansen

मार्को येनसन ने ODI क्रिकेट में बनाया अनोखा रिकॉर्ड (PIC Credit - X)

SA vs AUS 1st ODI, Marco Jansen: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच गुरुवार (24 सितंबर) को खेला गया वनडे सीरीज का पहला मुकाबला बेहद रोमांचक रहा. डरबन में खेले गए पहले वनडे मुकाबले में मेजबान साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को 67 रनों से हराकर तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. साउथ अफ्रीका की इस जीत में मार्को येनसन ने अहम भूमिका निभाई, जिन्होंने अपने शानदार ऑलरांड प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोरी.

विज्ञापन

येनसने ने इस मैच में पहले बल्ले से 75 रन बनाए, फिर गेंदबाजी में एक विकेट हासिल किया और फील्डिंग के दौरान 4 शानदार कैच भी पकड़े. इस प्रदर्शन के साथ ही उन्होंने ODI क्रिकेट के इतिहास में एक बेहद दुर्लभ रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है और सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में जगह बना ली.

विज्ञापन

सचिन तेंदुलकर के खास क्लब में शामिल हुए मार्को येनसन

दरअसल, मार्को येनसन वनडे क्रिकेट के एक ही मैच में 50 या उससे ज्यादा रन बनाने, कम से कम 4 कैच लेने और एक विकेट हासिल करने का कारनामा करने वाले दुनिया के 5वें खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले सिर्फ चार खिलाड़ी ही ये दुर्लभ कारनामा कर सके थे. सबसे पहले सचिन तेंदुलकर ने 1998 में पाकिस्तान के खिलाफ ढाका में ये कमाल किया था.

उनके बाद यूनिस खान ने 2002 में जिम्बाब्वे के खिलाफ हरारे में, माइकल क्लार्क ने 2004 में भारत के खिलाफ मेलबर्न में और मार्नस लाबुशेन ने 2024 में इंग्लैंड के खिलाफ नॉटिंघम में यह उपलब्धि हासिल की थी. अब 2026 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले वनडे में अपने शानदार प्रदर्शन के दम पर येनसन इस खास क्लब में शामिल होने वाले 5वें खिलाड़ी बन गए हैं.

विज्ञापन

एक वनडे मैच में 50+ रन, 1+ विकेट और 4+ कैच लेने वाले खिलाड़ी

सचिन तेंदुलकर बनाम पाकिस्तान, ढाका, 1998
यूनिस खान बनाम जिम्बाब्वे, हरारे, 2002
माइकल क्लार्क बनाम भारत, मेलबर्न, 2004
मार्नस लाबुशेन बनाम इंग्लैंड, नॉटिंघम, 2024
मार्को जानसेन बनाम ऑस्ट्रेलिया, डरबन, 2026*

ये भी पढ़ें- भारतीय टेस्ट टीम में इन 3 गेंदबाजों की वापसी बेहद मुश्किल, चयनकर्ताओं ने बार-बार किया नजरअंदाज

विज्ञापन

तूफानी शुरुआत के बाद बिखरी ऑस्ट्रेलिया की पारी

मैच की बात करें तो टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 8 विकेट पर 297 रनों का स्कोर खड़ा किया. शुरुआती झटकों के बाद मैथ्यू ब्रीत्जके ने शानदार शतक लगाकर पारी को संभाला. ब्रीत्जके ने 106 गेंदों पर 112 रनों की पारी खेली. इसके बाद ब्रीत्जके और येनसन ने 107 रनों की अहम साझेदारी की. येनसन ने 59 गेंदों पर 75 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें 7 चौके और 4 छक्के शामिल रहे.

वहीं, 298 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने तूफानी शुरुआत की. मिचेल मार्श और ट्रेविस हेड ने पहले विकेट के लिए 90 रन जोड़कर साउथ अफ्रीका पर दबाव बनाया. लेकिन मार्श के आउट होने के बाद ऑस्ट्रेलियाई पारी बिखर गई. साउथ अफ्रीकी गेंदबाजों ने जोरदार वापसी करते हुए लगातार कंगारू टीम को मुश्किल में डाल दिया. ऑस्ट्रेलिया के आखिरी 4 विकेट महज 15 रन के अंदर गिर गए और पूरी टीम 230 रन पर ऑलआउट हो गई. साउथ अफ्रीका की ओर से केशव महाराज सबसे ज्यादा 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि येनसन ने ट्रेविस हेड का अहम विकेट हासिल किया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Sanjeet

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ