मार्को जानसेन ने रचा इतिहास, बन गए ऐसा करने वाले पहले प्रेटियाज खिलाड़ी

Marco Jansen: मार्को जानसेन ने श्रीलंका के खिलाफ पहले मैच में धमाल मचा दिया। वह एक मामले में साउथ अफ्रीका के पहले गेंदबाज बने हैं।

NZ vs ENG (2)

Marco Jansen: साउथ अफ्रीका और श्रीलंका के बीच 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेली जा रही है। पहला मुकाबला साउथ अफ्रीका ने जीता और सीरीज पर 1-0 की बढ़त बनाई। अफ्रीका के लिए मार्को जानसेन ने कमाल का प्रदर्शन किया और इतिहास रच दिया। वह एक मामले में अफ्रीका के पहले गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

मार्को जानसेन ने रचा इतिहास

युवा तेज गेंदबाज मार्को जानसेन ने श्रीलंका के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया, जिसकी वजह से अफ्रीका ने श्रीलंका को 233 रनों के बड़े अंतर से हरा दिया। इस जीत के हीरो मार्को जानसेन रहे, जिन्होंने दोनों पारियों में 11 विकेट झटके। वह एक मैच में 10 विकेट हॉल लेने वाले अफ्रीका के पहले बाएं हाथ के गेंदबाज बन गए हैं।

विज्ञापन

 

View this post on Instagram

 

A post shared by CricTracker (@crictracker)

विज्ञापन

मार्को जानसेन शानदार फॉर्म में

पहली पारी में मार्को जानसेन ने श्रीलंके के 7 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। इसके अलावा उन्होंने दूसरी पारी में भी 4 विकेट झटके। पहली पारी में 7 विकेट लेने के बाद मार्को ने श्रीलंका को धवस्त कर दिया। यही वजह रही कि श्रीलंका इस मैच में काफी पीछे छूट गई। मार्को जानसेन अब बाएं हाथ के पहले बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट मैच मं 10 विकेट हॉल लिया।

ऐसा था मैच का हाल

पहली पारी में अफ्रीका ने 191/10 रन बनाए थे। अफ्रीका की ओर से पहली पारी में सबसे ज्यादा रन कप्तान टेम्बा बावुमा ने बनाए थे। उन्होंने 117 गेंदों में 70 रनों की पारी खेली थी। जिसके जवाब में श्रीलंका 42 रनों पर ही सिमट गई। वहीं दूसरी पारी में अफ्रीका ने शानदार वापसी की और ट्रिस्टन स्टब्स की 122 और टेम्बा बावुमा की 113 रनों की पारी के दम पर 366 रन बनाए थे। वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका 233 रनों पर सिमट गई। अफ्रीका ने पहला टेस्ट मैच 233 रनों के बड़े अंतर से जीत लिया।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ