---विज्ञापन---

खेल angle-right

भारी बवाल के बाद लिस्ट में जुड़ेगा मनु भाकर का नाम, मिलेगा खेल रत्न अवॉर्ड!

Manu Bhaker Khel Ratna Award: मनु भाकर का नाम अब खेल रत्न अवॉर्ड की लास्ट सूची में नाम जोड़ा जाएगा। जिसके बाद अब मनु भाकर को भी ये बड़ा अवॉर्ड मिल सकता है।

---विज्ञापन---

Manu Bhaker Khel Ratna Award: पेरिस ओलंपिक में भारत के लिए दो पदक जीतने वाली मनु भाकर का नाम खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में शामिल नहीं था। जिसके बाद से काफी बवाल मचा हुआ था। हर कोई हैरान था कि आखिर दो पदक जीतने वाली इस खिलाड़ी का खेल रत्न अवॉर्ड की लिस्ट में क्यों नहीं हैं। इसको लेकर मनु भाकर के पिता ने खेल मंत्रालय की भी आलोचना की थी, लेकिन अब खेल रत्न अवॉर्ड की अंतिम लिस्ट में मनु भाकर का नाम जोड़ा जाएगा।

अंतिम लिस्ट में जुड़ेगा मनु भाकर का नाम!

केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया द्वारा कुछ दिनों में इस मामले पर फैसला लेने के बाद उनका नाम अंतिम लिस्ट में जोड़े जाने की संभावना है। हालांकि इसकी अभी कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन देश के शीर्ष खेल अवॉर्ड के लिए पहली सूची में केवल भारत की पुरुष हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह और पेरिस पैरालिंपिक में पैरा हाई जंप के गोल्ड मेडलिस्ट प्रवीण कुमार के नाम की सिफारिश की गई थी।

---विज्ञापन---

इस साल की शुरुआत में पेरिस ओलंपिक में दो पदक जीतकर इतिहास रचने के बाद मनु भाकर के नाम को औपचारिकता माना जा रहा था, लेकिन इस पर विचार नहीं किया गया। जिसके बाद मनु का नाम न होने से खेल मंत्रालय की काफी आलोचना भी हुई।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- खेल रत्न मामले में मनु भाकर ने तोड़ी चुप्पी, सोशल मीडिया पर कही ये बात

मनु भाकर का रिएक्शन आया था सामने

खेल रत्न अवॉर्ड के लिए लिस्ट में नाम न होने की वजह से छिड़ी बहस के बीच बीते दिन मनु भाकर का रिएक्शन भी सामने आया था। मनु भाकर ने इस मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि, “पुरस्कार मुझे प्रेरित करते हैं, लेकिन वे मेरे लक्ष्य नहीं हैं। मैं हमेशा अपने देश के लिए और ज्यादा पदक जीतने के लिए प्रेरित रहूंगी, चाहे मुझे कोई पुरस्कार मिले या न मिले। सभी से निवेदन है कि इस पर अटकलें न लगाएं।”

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें:- CBSE बोर्ड की टॉपर, बास्केटबॉल में गोल्ड मेडल, अब बल्ले से गेंदबाजों के छक्के छुड़ा रही दिल्ली की होनहार बेटी

First published on: Dec 25, 2024 09:01 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola