Manu Bhaker Grand Mother Uncle Death: ओलंपियन शूटर मनु भाकर पर दुखों का पहाड़ टूट गया है। क्योंकि शूटर की नानी और मामा की सड़क हादसे में मौत हो गई है। हादसा हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में बाइपास रोड पर हुआ। दोनों स्कूटी पर सवार थे, लेकिन एक ब्रेजा कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। हादसे में दोनों ने मौके पर दम तोड़ दिया।
वहीं आरोपी कार ड्राइवर मौके से फरार हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही शहरी थाना प्रभारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस आरोपी की तलाश में जुट गई है। वहीं हादसे की जानकारी मनु भाकर के घर पहुंची तो शूटर को खेल रत्न मिलने की खुशियां मातम में बदल गईं। मनु का परिवार महेंद्रगढ़ के लिए निकल गया है।
मां को भाई के घर छोड़ने जा रहा था मृतक
मिली जानकारी के अनुसार, मृतकों की पहचान युद्धवीर और उनकी मां सावित्री देवी के रूप में हुई है। इनका घर महेंद्रगढ़ में बाइपास रोड पर है। शनिवार सुबह दोनों स्कूटी पर निकले थे। युद्धवीर को मां सावित्री को लोहारू चौक पर छोटे भाई के घर ड्रॉप करना था। मां को ड्रॉप करके उन्हें ड्यूटी पर जाना था, लेकिन रास्ते में हादसे का शिकार हो गए।
जब वे महेंद्रगढ़ रोड पर बने कलियाणा मोड़ पर पहुंचे तो गलत दिशा से आ रही कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार था कि दोनों मां-बेटा सड़क पर गिर गए। दोनों के सिर सड़क पर लगे और ज्यादा खून बहने की वजह से दोनों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। स्कूटी को टक्कर मारते हुए ड्राइवर कार लेकर फरार हो गया।
यह भी पढ़ें: कर्ज से परेशान शख्स ने पत्नी-बेटे को मार डाला, एक वॉयस नोट से बच गई खुद की जान
मनु भाकर की नानी नेशनल मेडल विनर थी
बताया जा रहा है कि मुन के मामा की उम्र की 50 साल थी और नानी की उम्र करीब 70 साल थी। मनु की नानी सावित्री भी नेशनल प्लेयर रही हैं। वे नेशनल लेवल पर कई मेडल जीत चुकी थीं। मूलरूप से दादरी के गांव कलाली निवासी युद्धवीर सिंह हरियाणा रोडवेज के दादरी डिपो में ड्राइवर थे।
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
1 hr agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
2 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
3 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
3 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
4 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
4 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
5 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
5 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines