हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

भारत को विश्व कप जिताने वाला क्रिकेटर, एक गलती ने बर्बाद किया करियर, अब बना यूट्यूबर

Team India: भारतीय टीम को अपनी शतकीय पारी के दम पर विश्व कप जीताने वाला बल्लेबाज आज एक यूट्यूबर बन चुका है।

विज्ञापन

Manjot kalra: भारतीय टीम में इन दिनों कई युवा खिलाड़ियों को मौके दिए जा रहे हैं। बांग्लादेश के खिलाफ खेली जा रही 3 मैच की टी-20 सीरीज में भी कई खिलाड़ियों को मौका मिला है, जो आईपीएल 2024 में कमाल का प्रदर्शन करते हुए नजर आए थे। यहां हम बात करने जा रहे हैं एक ऐसे खिलाड़ी कि जिसनें भारतीय टीम को विश्व कप जिताया। लेकिन सिर्फ एक गलती की वजह से इस खिलाड़ी का करियर बर्बाद हो गया। अब ये भारतीय खिलाड़ी यूट्यूबर बन चुका है।

एक गलती और बर्बाद हुआ करियर

भारतीय अंडर 19 टीम को अपनी शतकीय पारी से साल 2018 में विश्व विजेता बनाने वाले मनजोत कालरा को एक गलती भारी पड़ी और उन्हें अपना करियर गंवाना पड़ गया। विश्व कप जीतने के बाद मनजोत कालरा के ऊपर दिल्ली और जिला क्रिकेट संघ ने उम्र में धोखाधड़ी मामले में उनके ऊपर प्रतिबंध लगाया था। हालांकि बाद में मनजोत कालरा ने अपने यूट्यूब चैनल पर बताया था कि उनके ऊपर से प्रतिबंध हटा दिया गया है। मुंबई में अभ्यास के दौरान उनकी बैक में झटका आ गया था। उनकी बैक में फ्रैक्चर हो गया, जिसकी वजह से उन्हें क्रिकेट से दूर होना पड़ा था।

विश्व कप में खेली थी यादगार पारी

अंडर 19 विश्व कप फाइनल में भारतीय टीम ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खिताब जीतने के लिए 217 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही थी। भारत को पृथ्वी शॉ और शुभमन गिल के रूप में झटके लग चुके थे। लेकिन मनजोत एक तरफ से डटे रहे। उन्होंने अंत तक खड़े होकर न केवल अपना शतक पूरा किया बल्कि भारत को खिताब भी जिताया। मनजोत ने इस मैच में 102 गेंदों में 101 रनों की पारी खेली थी। इस दौरान उनके बल्ले से 8 चौके और 3 छक्के भी निकले थे। पूरे टूर्नामेंट में मनजोत ने कमाल किया था। उन्होंने 6 मैच की 5 पारियों में 84 की शानदार औसत के साथ 252 रन बनाए थे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ICC Women’s World Cup: भारत के हारने के बाद कैसा है पॉइंट्स टेबल का हाल? कहां खड़ी है टीम इंडिया

अब मनजोत बन चुके हैं यूट्यूबर

क्रिकेट से दूर हो चुके मनजोत ने साल 2023 में अपने यूट्यूब चैनल का आगाज किया, जिसका नाम उन्होंने सेकेंड इनिंग्स विद मनजोत कालरा रखा है। अब तक उनके चैनल पर कई खिलाड़ी इंटरव्यू दे चुके हैं। अभिषेक शर्मा, मयंक यादव जैसे भारतीय खिलाड़ी भी मनजोत के चैनल पर आकर अपनी जर्नी शेयर कर चुके हैं।

विज्ञापन

ऐसा रहा करियर

25 साल के मनजोत को दिल्ली की ओर से केवल 1 ही प्रथम श्रेणी मैच खेलने का मौका मिला था। उन्होंने इस मैच में 19 रन बनाए थे। वहीं 2 टी-20 मैच खेलते हुए कालरा के बल्ले से 13 रन निकले थे। उन्होंने दिल्ली के लिए आखिरी घरेलू मैच मार्च 2021 में खेला था। इसके बाद कालरा क्रिकेट के मैदान पर नजर नहीं आए।

ये भी पढ़ें: CPL 2024: फाफ डु प्लेसिस को देख फैंस को याद आए रोहित- मेसी, वीडियो वायरल

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola