Duleep Trophy 2025: दलीप ट्रॉफी का क्वार्टरफाइनल मुकाबला 28 अगस्त से खेला जा रहा है। नॉर्थ जोन और ईस्ट जोन की टीमें आमने सामने हैं। इस मैच में झारखंड के 22 साल के फिरकी गेंदबाज मनीषी ने ईस्ट जोन की ओर से कमाल कर दिया। उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी से विरोधी टीम के कई स्टार बल्लेबाजों के घुटने टेकवा दिए। उनकी गेंदबाजी के आगे मोहम्मद शमी की गेंदबाजी भी फिकी पड़ गई।
21 साल के खिलाड़ी ने मचाया तहलका
झारखंड के 22 साल के फिरकी गेंदबाज मनीषी ने नॉर्थ जोन के बल्लेबाजों को खूब परेशान किया और अपनी टीम ईस्ट जोन के लिए सबसे ज्यादा विकेट चटकाए। उन्होंने 22.2 ओवर में 111 रन खर्च कर 6 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया। वहीं ईस्ट जोन की ओर से मोहम्मद शमी खासा प्रभावित नहीं कर सके। उन्होंने 23 ओवर में 100 रन खर्च कर केवल 1 विकेट हासिल किया। मनीषी की गेंदबाजी के आगे शमी की गेंदबाजी फीकी पड़ गई।
कौन हैं मनीषी?
21 साल के मनीषी का जन्म जमशेदपुर में 3 नवंबर 2003 को हुआ था। उन्होंने ईस्ट जोन से पहले झारखंड और भारत अंडर-19 का भी प्रतिनिधित्व किया था। उन्होंने इस मैच से पहले 8 फर्स्ट क्लास मैच में 25 विकेट अपने नाम किए थे, जबकि 3 लिस्ट A मैच में उनके नाम 2 विकेट दर्ज हैं। वहीं 2 टी-20 मैच में उन्होंने 2 विकेट झटके हैं।
ऐसा है मैच का हाल
दलीप ट्रॉफी के क्वार्टरफाइनल मैच की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 93.2 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 405 रन बनाए हैं। टीम की ओर से कन्हैया वधावन ने सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने 152 गेंदों में 76 रनों की पारी खेली। उनके अलावा आयुष बदोनी ने 63 रनों का योगदान दिया। खबर लिखे जाने तक 45 ओवर में ईस्ट जोन 4 विकेट के नुकसान पर 199 रन बना चुकी है।
संबंधित खबरें
अभिषेक बनेंगे T20I के नए 'सिक्सर किंग', खतरे में पड़ा सूर्या का रिकॉर्ड
6 mins agoप्रिंस यादव ने हासिल की ऐतिहासिक उपलब्धि, 15 साल बाद हुआ खास करिश्मा
1 hr agoअभिषेक OUT, वैभव IN... चौथे T20I में भारत की प्लेइंग 11 में होंगे 2 बदलाव!
1 hr agoवेस्टइंडीज के खिलाफ तूफानी अर्धशतक से अभिषेक शर्मा ने तोड़े 7 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoरवींद्र जडेजा ने रणजी ट्रॉफी में जड़ा धमाकेदार शतक
2 hrs agoइंग्लैंड टीम में शामिल हो सकता है CSK का एक और पूर्व कोच
3 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले आई बुरी खबर, स्टार भारतीय क्रिकेटर चोटिल
4 hrs agoअगरकर के कारण विराट कोहली ने टेस्ट से लिया रिटायरमेंट? वसीम जाफर का बयान
4 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए टीम इंडिया में ये 3 खिलाड़ी हो सकते हैं शामिल
5 hrs agoकब और कहां खेला जाएगा भारत-वेस्टइंडीज के बीच चौथा T20I मैच? जानें डिटेल्स
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines