आईपीएल में 17 साल से अटूट है विराट कोहली के दोस्त का रिकॉर्ड, 2008 में हुआ था करिश्मा

IPL 2025: 17 साल पहले विराट कोहली के दोस्त ने मुंबई इंडियंस से खेलते हुए एक बड़ा करिश्मा किया था। विराट के दोस्त का रिकॉर्ड आज तक कायम है।

IPL 2025 (13)

IPL 2025: आईपीएल 2025 का आगाज होने में अब चंद दिन ही रह गए हैं। दुनिया की स्टार खिलाड़ियों से सजी इस लीग का इंतजार बेसब्री के साथ किया जा रहा है। कुल 10 टीमें भाग लेने के लिए कमर कस चुकी हैं। सभी टीमों ने अपनी तैयारियों को लगभग मुकम्मल कर लिया है। आईपीएल में इस बार कई रिकॉर्ड बनेंगे तो कई ध्वस्त भी होंगे। लेकिन साल 2008 में मनीष पांडे ने इतिहास रचा था और उनका रिकॉर्ड आज भी कायम है। आज तक कोई भी खिलाड़ी मनीष पांडे का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाया है।

विज्ञापन

आज भी अटूट है मनीष पांडे का ये रिकॉर्ड

साल 2008 में मनीष पांडे ने अंडर 19 विश्व कप में धमाल मचाया था। इसके बाद उनका चयन मुंबई इंडियंस के लिए हुआ था। मनीष ने आईपीएल के पहले सीजन में एक बड़ा कीर्तिमान रचा था, जो आज तक कायम है। दरअसल मनीष ने आईपीएल 2008 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ मैच में शतक जमाया था। उन्होंने 10 चौके और 4 छक्कों की मदद से 73 गेंदों में 114 रनों की नाबाद पारी खेली थी। इस तरह दाएं हाथ के इस बल्लेबाज ने इतिहास रचा था। मनीष आईपीएल में शतक जमाने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी के साथ-साथ सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक जमाने वाले खिलाड़ी बने थे। उस समय मनीष की उम्र केवल 19 साल 253 दिन थी। सबसे कम उम्र में आईपीएल शतक लगाने का रिकॉर्ड आज भी मनीष के नाम है।

विज्ञापन

बता दें कि विराट कोहली और मनीष पांडे ने एक साथ ही अंडर 19 विश्व कप 2008 में भाग लिया था। दोनों पुराने दोस्त हैं और आज भी अच्छा बॉन्ड साझा करते हैं।

विज्ञापन

आईपीएल 2025 में इस टीम का हिस्सा

मनीष पांडे आईपीएल 2025 में केकेआर की ओर से भाग लेंगे। वह आईपीएल में अब तक 7 टीमों के लिए खेल चुके हैं। अब तक मनीष ने आईपीएल के 171 मैचों में 29.16 की औसत के साथ 3850 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक के अलावा 22 अर्धशतक निकले हैं। पिछले सीजन भी मनीष केकेआर का हिस्सा थे। हालांकि उन्हें केवल 1 ही मैच खेलने का मौका मिला था, जिसमें उनके बल्ले से 41 रन निकले थे। इस बार भी वह केकेआर की ओर से भाग लेने के लिए तैयार हैं।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ