Maharaja Trophy 2025: महाराजा ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला मंगलुरु ड्रैगंस और हुबली टाइगर्स के बीच खेला गया। इस फाइनल मुकाबले को मंगलुरु ड्रैगंस ने जीतकर महाराजा ट्रॉफी के खिताब पर कब्जा किया। इसके साथ ही हुबली टाइगर्स का दूसरी बार इस खिताब को जीतने का सपना भी टूट गया। टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला मैसूर के श्रीकांतदत्त नरसिम्हाराजा वाडियार स्टेडियम में खेला गया। फाइनल में बारिश ने भी थोड़ी देर के लिए खलल डाला था।
श्रेयस गोपाल की टीम ने पहली बार जीता खिताब
महाराजा ट्रॉफी 2025 के फाइनल मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए हुबली टाइगर्स ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 154 रन बनाए थे। हुबली टाइगर्स की तरफ बल्लेबाजी करते हुए कृष्णन श्रीजीत ने 45 गेंदों पर सबसे ज्यादा 52 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा ताहा ने 15 गेंदों पर 27 रन बनाए थे। कप्तान देवदत्त पड्डिकल के बल्ले से महज 10 रन निकले थे। वहीं मंगलुरु ड्रैगंस की तरफ से गेंदबाजी करते हुए सचिन शिंदे ने 4 ओवर में 28 रन देकर सबसे ज्यादा 3 विकेट चटकाए थे। इसके अलावा श्रीवास्था और मैकनील हैडली नोरोन्हा ने 2-2 विकेट हासिल किए थे।
इसके बाद बल्लेबाजी करते हुए मंगलुरु ड्रैगंस ने 10.4 ओवर में 2 विकेट खोकर 85 रन बना लिए थे। फिर मैच में बारिश ने खलल डाला और दोबारा मैच शुरू न हो सका। चूकि मंगलुरु ड्रैगंस 15 रन से आगे चल रहे थे तो वीजेडी मेथड से श्रेयस गोपाल की टीम ने मैच को 14 रनों से जीतकर पहली बार खिताब पर कब्जा किया। मंगलुरु ड्रैगंस को सलामी जोड़ी ने काफी तेज शुरुआत दिलाई थी।
5.5 ओवर में मंगलुरु ड्रैगंस को लोछन गोवडा के रूप में पहला झटका लगा था। लोछन 18 रन बनाकर आउट हुए थे। वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज सारनाथ बीआर ने 35 गेंदों पर 49 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं हुबली टाइगर्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रितेश भटकल ने 3 ओवर में 14 रन देकर 2 विकेट चटकाए थे।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: एक साथ दुबई क्यों नहीं जाएंगे भारतीय खिलाड़ी? सामने आई बड़ी वजह
संबंधित खबरें
पहले टी-20I में बरसेंगे रन या विकेटों की लगेगी झड़ी? ऐसी है लखनऊ की पिच
7 mins ago2027 वर्ल्ड कप से पहले वेस्टइंडीज का दौरा करेगी टीम इंडिया!
41 mins agoखतरे में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड, एविन लुईस और शिमरोन हेटमायर बड़े दावेदार
1 hr agoपाकिस्तान की फिर हुई बेइज्जती, WCL ने PCB की शर्तें मानने से किया इनकार
1 hr agoIND vs WI: लखनऊ में बारिश बनेगी विलेन या पूरा होगा मैच? जानें मौसम का हाल
1 hr agoकितने बजे शुरू होगा IND vs WI पहला टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoशास्त्री ने इमरान खान के समर्थन में उठाई आवाज, पाक सरकार के रवैये पर भड़के
2 hrs agoWWE चैंपियन Roman Reigns ने खोला अपनी जानलेवा बीमारी का भयानक सच
2 hrs agoIND vs WI: पहले टी20 में बेंच पर बैठ सकते हैं टीम इंडिया के ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को क्यों नहीं मिला 4 मैच में मौका? गंभीर ने बताई अंदर की बात
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines