IPL 2025: मैच का मजा छोड़, चीयरलीडर्स को मोबाईल से जूम कर देखने लगे 'अंकल' जी, वायरल हुआ वीडियो
IPL 2025: सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें एक अंकल मोबाईल से जूम कर चीयरलीडर्स को देखते हुए नजर आ रहे हैं।
Edited By Alsaba Zaya

Edited By Alsaba Zaya

IPL 2025: सोशल मीडिया पर हर दिन कुछ न कुछ वायरल होता रहता है। फोटो और वीडियो तेजी से लोगों का ध्यान खींचते हैं। ऐसा ही एक वीडियो इन दिनों इंटरनेट पर खूब वायरल हो रहा है, जो आईपीएल 2025 के एक मैच से जुड़ा है। यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
वायरल वीडियो मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मैच का बताया जा रहा है। इसमें स्टेडियम में बैठा एक अधेड़ उम्र का व्यक्ति दिखाई देता है, जो मैच की बजाय स्टैंड में मौजूद चीयरलीडर्स को अपने मोबाइल फोन से जूम करके देख रहा है। वह व्यक्ति मोबाइल का कैमरा ऑन करके बार-बार चीयरलीडर्स की तरफ देखता नजर आ रहा है।
सबसे दिलचस्प बात यह है कि उसी समय उसके पीछे बैठा कोई दूसरा दर्शक उसका यह सब करते हुए वीडियो बना लेता है और उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर देता है। इसके बाद यह वीडियो इंटरनेट पर तेजी से फैलने लगता है और हजारों लोग इसे देख चुके हैं। कई यूजर्स इस वीडियो पर मजेदार और चौंकाने वाली प्रतिक्रियाएं भी दे रहे हैं।
यह वीडियो दिखाता है कि लोग मैदान में क्रिकेट देखने के लिए तो जाते हैं, लेकिन कई बार उनका ध्यान कहीं और ही होता है। हालांकि, सोशल मीडिया पर इस तरह की हरकतें तुरंत वायरल हो जाती हैं और लोग इन पर खुलकर अपनी राय देने लगते हैं।
— Out Of Context Cricket (@GemsOfCricket) May 23, 2025
आईपीएल 2025 में क्वालीफाई करने वाली मुंबई इंडियंस चौथी टीम बन गई है। 21 मई को खेले गए मुकाबले में मुंबई ने दिल्ली को पराजित कर दिया। दिल्ली को हराने के बाद मुंबई ने प्लेऑफ का टिकट कटाया। इस तरह मुंबई प्लेऑफ में क्वालीफाई करने वाली चौथी टीम बन गई। मुंबई के अलावा प्लेऑफ में आरसीबी, पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस ने जगह बनाई है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: