इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए गुड न्यूज, घर में हुई चोरी के मामले में एक अरेस्ट

Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के घर हुई चोरी के मामले में डरहम पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है।

Ben Stokes

Ben Stokes

Ben Stokes: इंग्लैंड क्रिकेट टीम के कप्तान बेन स्टोक्स के लिए राहत देने वाली खबर सामने आ रही है, जहां कुछ दिन पहले घर में हुई चोरी के मामले में पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। डरहम पुलिस ने बताया कि चोरी के संदेह में 32 साल के एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। हालांकि बाद में उसे जमानत भी मिल गई। पुलिस ने बताया कि जांच जारी रहने तक उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।

इस मामले पर डरहम पुलिस का बयान सामने आया है, जिसने संदेह के आधार पर उस व्यक्ति को अरेस्ट किया था। पुलिस ने कहा, ‘अधिकारी कैसल ईडन में बेन स्टोक्स के घर में हुई चोरी के बाद जानकारी की मांग कर रहे हैं। उनके परिवार को कोई नुकसान नहीं पहुंचा, लेकिन चोर कई कीमती सामान चुराकर भाग गए। जांच जारी है और परिवार ने चोरी की गई कुछ चीजों की तस्वीरें जारी की हैं और इससे हमें जांच करने में मदद मिलेगी। यदि आपके पास कोई जानकारी है तो 101 पर कॉल करें।’

न्यूजीलैंड के खिलाफ तैयार हैं स्टोक्स

बेन स्टोक्स की बात करें तो वो इस समय न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज की तैयारी कर रहे हैं, जिसकी शुरुआत 28 नवंबर से हो रही है। बतौर कप्तान स्टोक्स के लिए पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज बेहद खराब रही थी। टीम यहां पहला मैच जीतने के बाद भी पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज हार गई।

क्या ढलान पर है विराट कोहली का टेस्ट करियर?

WTC फाइनल से बाहर हुई इंग्लैंड की टीम

टीम अगर न्यूजीलैंड टीम को 3-0 से हराने में सफल रही, तब भी वो वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप के फाइनल मुकाबले में जगह नहीं बना पाएगी। ऐसा इसलिए है क्योंकि उसके फाइनल में पहुंचने के चांस पहले ही खत्म हो गए हैं। एक बल्लेबाज के रूप में भी स्टोक्स पाकिस्तान के खिलाफ पूरी सीरीज में कुछ खास नहीं सके। इस सीरीज में उनके बल्ले से 1, 37, 12 और 3 रनों की पारी निकली। वो चोट की वजह से मुल्तान में पहला टेस्ट नहीं खेल सके थे।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ