Jay Shah ICC Chairman : कोलकाता रेप-मर्डर मामले पर चौतरफा अलोचना झेल रहीं सीएम ममता बनर्जी ने गुरुवार को एक्स पर पोस्ट कर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को कटाक्ष करते हुए तंज भरी बधाई दी। जय शाह के निविर्रोध आईसीसी चेयरमैन चुने जाने के बाद मुख्यमंत्री ने यह पोस्ट किया। अब बड़ा सवाल उठता है कि ममता बनर्जी ने सच में अमित शाह को बधाई दी या फिर तंज कसा।
जानें सीएम ममता बनर्जी ने क्या कहा?
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि बधाई हो, केंद्रीय गृह मंत्री! आपका बेटा पॉलिटिशियन नहीं बना है, बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) का चेयरमैन बन गया है। यह एक ऐसा पद है, जो अधिकांश पॉलिटिशियन के पद से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है। आपका बेटा वास्तव में बहुत पावरफुल बन गया है और मैं आपको उसकी इस सबसे बड़ी उपलब्धि के लिए बधाई देता हूं। बधाई।
यह भी पढे़ं : ICC चेयरमैन बनने के बाद इन 3 बड़ी चुनौतियों से कैसे पार पाएंगे जय शाह? गंभीर हैं मुद्दे
परिवारवाद के आरोप पर सीएम का जवाब
भाजपा और खासकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह हमेशा मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर परिवारवाद का आरोप लगाते रहते हैं। उनके इस बयान के जवाब में ही ममता बनर्जी की यह टिप्पणी सामने आई। उन्होंने जय शाह के आईसीसी चेयरमैन बनने की बधाई देते हुए अमित शाह पर तंज कसा है।
यह भी पढे़ं : Video: ICC चेयरमैन जय शाह को कितनी मिलेगी सैलरी? क्या करेंगे काम
1 दिसंबर को संभालेंगे जिम्मेदारी
आपको बता दें कि जय शाह अमित शाह के बेटे हैं। वे साल 2019 से बीसीसीआई के सचिव हैं। जय शाह मंगलवार को निविर्रोध आईसीसी के चेयरमैन बने। वह इस पद को संभालने वाले युवा चेयरमैन होंगे। वे एक दिसंबर को आईसीसी अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालेंगे। वे ग्रेग बार्कले का स्थान लेंगे।
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह ने बिहार के खिलाफ ठोका धांसू शतक, बैटिंग से दिया करारा जवाब
39 mins agoएशियन गेम्स में गोल्ड जीतने वाले भारतीय क्रिकेटर्स से मिलेंगे PM मोदी!
1 hr agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी फिर हुए इग्नोर, प्लेइंग 11 में नहीं मिली जगह
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने मचाया तहलका, दिल्ली के खिलाफ झटके 4 विकेट
2 hrs agoLIVE: भारत का 8वां विकेट गिरा, तिलक के बाद अक्षर पटेल भी हुए रन आउट
2 hrs agoसूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
3 hrs agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
3 hrs agoनाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
3 hrs agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
3 hrs agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines