Shah Alam Stadium: 80,000 दर्शकों की क्षमता वाले मलेशिया के मशहूर शाह आलम स्टेडियम को ध्वस्त कर दिया गया है। मलेशिया सरकार ने यह फैसला सुरक्षा कारणों से लिया है, साथ ही कई सालों से इसका ठीक से रखरखाव भी नहीं हो रहा था। इस स्टेडियम को साल 2020 में असुरक्षित माना गया था, जिसके बाद सरकार ने इसे नष्ट करने का फैसला किया। इस स्टेडियम को ध्वस्त करने की प्रोसेस जुलाई 2024 में शुरू हुई है और इसके मई 2025 तक पूरी तरह से नष्ट होने की उम्मीद है।
यह ऐतिहासिक स्टेडियम कई इंटरनेशनल कलाकारों के संगीत प्रोग्राम सहित प्रमुख आयोजनों का गवाह रहा है। इसके ध्वस्त होने का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। यह स्टेडियम इसलिए भी खास है क्योंकि इस पर आर्सेनल, चेल्सी और टोटेनहम जैसे इंग्लिश क्लबों के मैच भी हुए हैं। इस स्टेडियम को अब शाह आलम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स द्वारा रिप्लेस किया जाएगा।
NZ vs SL: कीवियों के खिलाफ गरजे दिनेश चांदीमल, 16वां शतक जड़ दिग्गजों के क्लब में बनाई जगह
2029 तक बनेगा नया स्टेडियम
नए स्टेडियम की दर्शक क्षमता 35,000 से 45,000 के बीच होगी और यह मुख्य रूप से फुटबॉल मैचों की मेजबानी करेगा। शाह आलम स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स परियोजना 2029 तक पूरी होने का अनुमान है। अपने उद्घाटन के बाद से इस स्टेडियम ने मलेशिया के खेलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि लंबे समय इसकी उपेक्षा की गई है, जिसके बाद इसे आखिरकार ध्वस्त किया जा रहा है।
एक समय था दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम
बता दें कि 30 साल पहले बनाया गया 80 हजार की दर्शक क्षमता वाला यह स्टेडियम एक समय दुनिया का सबसे बड़ा स्टेडियम था, लेकिन 2020 में इसे पूरी तरह से खराब माना गया। इसके बाद मलेशियाई सरकार ने एक साल के भीतर इसकी जगह एक नया स्टेडियम बनाने की योजना बनाई। मूल शाह आलम स्टेडियम 1 जनवरी 1990 को बनना शुरू हुआ था और इसे आधिकारिक तौर पर 16 जुलाई 1994 को खोला गया। स्टेडियम में 29 जुलाई 2008 को मलेशिया सेलेक्ट टीम और चेल्सी के बीच एक प्रदर्शनी मैच आयोजित किया गया था, जहां निकोलस एनेल्का और एशले कोल के गोल की बदौलत इंग्लिश टीम 2-0 से यह मैच जीतने में कामयाब रही थी।
IPL 2025: क्या अगले साल भी गुजरात टाइटंस के हेड कोच बने रहेंगे आशीष नेहरा? सामने आया बड़ा अपडेट
संबंधित खबरें
Asia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
16 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
23 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
52 mins ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs ago'मैच खेलने की जरूरत...', कप्तान गिल ने दिया हार्दिक की वापसी पर अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines