India vs Bangladesh: भारत और बांग्लादेश के बीच 3 मैचों की वनडे और 3 मैचों टी-20 सीरीज खेलने की खबर सामने आई थी, जिसके लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड से संपर्क किया था और सीरीज खेलने की पेशकश की थी. बीसीबी के अध्यक्ष तमीम इकबाल ने भी बांग्लादेश के सरकारी अधिकारियों से बात की थी. हालांकि अब ये सीरीज ठंडे बस्ते में जाती हुई दिखाई दे रही है. अब सीरीज पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं.
दोनों देशों के बीच बढ़ी तल्खी
बांग्लादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना और उनकी पार्टी के कुछ सदस्यों को 5 अगस्त को दिल्ली से वर्चुअल प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की अनुमति दिए जाने के बाद अब भारत और बांग्लादेश के बीच तल्खी बढ़ी है.
जिसके बाद बांग्लादेश के गृहमंत्री सलाहुद्दीन अहमद ने 8 अगस्त को भारत पर निशाना साधते हुए कहा था कि अगर दिल्ली से शेख हसीना ऐसे बयान देती हैं, जो बांग्लादेश के लोकतंत्र को कमजोर करता है और हमारे देश में अस्थिरता पैदा करता है, तो भारत, हमारे देश के साथ मैत्रीपूर्ण संबंधों की उम्मीद नहीं कर सकता. क्रिकबज की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसका असर भारत और बांग्लादेश के बीच होने वाली सीरीज की उम्मीदों पर बड़ा झटका लगा है.
बांग्लादेश ने किया था बॉयकॉट
भारत की मेजबानी में खेले गए टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश ने भारत आने से मना कर दिया था. बीसीबी का कहना था कि उसका मैच श्रीलंका में शिफ्ट किया जाए. हालांकि आईसीसी ने बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया था और भारत में ही खेलने की बात की थी. लेकिन बाद में बांग्लादेश ने अपना नाम वापस ले लिया था. भारतीय टीम की मेजबानी दुनिया के तमाम क्रिकेट बोर्ड करना चाहते हैं, क्योंकि भारतीय टीम के साथ खेलना आर्थिक और व्यावसायिक रूप से बेहद फायदेमंद माना जाता है. लेकिन शेख हसीना की हालिया प्रेस कॉन्फ्रेंस से भारत-बांग्लादेश सीरीज की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा है.
संबंधित खबरें
भारतीय सुपरस्टार विराट कोहली का ‘धनुष-बाण’ सेलिब्रेशन हो गया वायरल
11 mins agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, ऑकलैंड वनडे में अर्धशतक ठोक बनाए 7 बड़े रिकॉर्ड
15 mins agoविराट कोहली ने बनाए 74 रन, लेकिन नहीं मिला POTM अवॉर्ड
35 mins agoIND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
1 hr agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
1 hr agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
2 hrs agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
2 hrs agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
3 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines