Sarfaraz Khan: सरफराज खान ने भारत के लिए आखिरी मुकाबला साल 2024 में खेला था. इसके बाद वह टीम इंडिया के लिए नहीं खेल पाए हैं. सरफराज अपना घरेलू क्रिकेट मुंबई के लिए खेलते हैं और वह लगातार शानदार प्रदर्शन भी कर रहे हैं. सरफराज खान को लगातार भारतीय टीम से नदरअंदाज भी किया जा रहा है. लेकिन अब उनकी किस्मत खुलने वाली है. उन्हें मौका दिया जा सकता है, जिसपर बड़ा अपडेट सामने आया है.
सरफराज खान को मिल सकता है मौका
बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक सरफराज खान को श्रीलंका के खिलाफ खेली जाने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में मौका मिल सकता है. उन्हें साई सुदर्शन की जगह पर टीम में मौका मिलने की उम्मीद है. सुदर्शन फिलहाल पूरी तरह फिट नहीं हैं और वह सीरीज से बाहर हो गए हैं. ऐसे में अब सरफराज की किस्मत खुल सकती है. बीसीसीआई के एक सूत्र ने एएनआई को बताया, “श्रीलंका के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में चोटिल साई सुदर्शन की जगह सरफराज खान को मौका मिल सकता है.”
सुदर्शन इन दिनों बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में मौजूद हैं. वह रिहैब से गुजर रहे हैं. उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग अभ्यास में भी भाग लिया है. हालांकि, श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाले पहले टेस्ट मैच से पहले उनके पूरी तरह फिट होने की संभावना नहीं है.
गिल भी हुए थे चोटिल
भारत और श्रीलंका क्रिकेट 11 के बीच अभ्यास मैच खेले गए थे. इस मैच से पहले गिल चोटिल हो गए थे. उनकी उंगली में चोट लग गई थी. इसलिए गिल शुरुआती दो दिन बल्लेबाजी के लिए नहीं उतरे और केएल राहुल को कप्तानी दी गई. लेकिन गिल ने तीसरे दिन वापसी की और बल्लेबाजी के लिए भी उतरे. वह फिट हो गए हैं और श्रीलंका के खिलाफ पहला टेस्ट मैच खेलने के लिए भी तैयार हैं. दो मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला 15 अगस्त से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से खेला जाना है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
47 mins agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
1 hr agoदूसरी पारी में बेअसर रहे मोहम्मद शमी, 1 विकेट लेकर करना पड़ा संतोष
1 hr agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
1 hr agoLIVE: भारत को मिली पहली सफलता, अक्षर पटेल ने ज्वेल एंड्रयू को भेजा पवेलियन
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में ईशान किशन का धांसू रिकॉर्ड
1 hr agoIPL 2027 से पहले हुआ एक और ट्रेड, SRH में हुई नटराजन की वापसी
2 hrs ago3 भारतीय गेंदबाजों को ICC रैंकिंग में हुआ नुकसान, टॉप-10 से बाहर हुए बुमराह
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए 23 साल के ऑलराउंडर की होगी ODI टीम में एंट्री!
3 hrs agoपाकिस्तान के साहिबजादा फरहान ने अभिषेक शर्मा को छोड़ा पीछे
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines