एशिया कप 2025 के बीच जारी हुआ इस बड़ी लीग का शेड्यूल, कुल 6 टीमें बनेंगी हिस्सा

Major League Cricket: मेजर लीग क्रिकेट 2026 के लिए शेड्यूल सामने आया है। टूर्नामेंट में कुल 34 मुकाबले खेले जाएंगे, जबकि 6 टीमें इस प्रतियोगिता का हिस्सा बनेंगी।

cricket News - 2025-09-10T171658.454

Major League Cricket: एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। पहला मुकाबला 9 सितंबर को अफगानिस्तान और हांग कांग के बीच खेला जा चुका है। एशिया कप के दौरान अमेरिका में आयोजित होने वाली मेजर लीग क्रिकेट के शेड्यूल को जारी कर दिया गया है। अब तक मेजर लीग में 3 सीजन खेले जा चुके हैं। चौथे सीजन को लेकर शेड्यूल सामने आया है। इस लीग में दुनिया के कई बड़े खिलाड़ी हिस्सा लेते हैं।

विज्ञापन

शेड्यूल आया सामने

मेजर लीग क्रिकेट का चौथा संस्करण 18 जून से 18 जुलाई, 2026 तक आयोजित किया जाएगा। यानी टूर्नामेंट का पहला मुकाबला 18 जून को खेला जाएगा, जबकि फाइनल मैच 18 जुलाई को होगा। एक महीने तक टूर्नामेंट जारी रहेगा। इस लीग में दुनिया के कई एक्टिव खिलाड़ियों के अलावा पूर्व खिलाड़ी भी भाग लेते हैं। पिछले सीजन की तरह ही कुल 6 टीमें टूर्नामेंट में भाग लेंगी, जिसमें 34 मुकाबले खेले जाएंगे।

विज्ञापन

एमएलसी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जॉनी ग्रेव ने एक बयान में कहा कि सीजन 3 ने दिखाया कि अमेरिका में शीर्ष स्तरीय क्रिकेट की मांग वास्तविक है और तेजी से बढ़ रही है। एमएलसी पूरे अमेरिका और दुनिया भर में नए फैंस, अनुयायी और दर्शक हासिल कर रहा है। हम पूरे अमेरिका में खेल को बढ़ावा देने और नए व मौजूदा व्यावसायिक साझेदारों के साथ संबंध बनाने के अपने वादे पर खरे उतर रहे हैं।

ये 6 टीमें बनेंगी हिस्सा

आगामी सीजन में कुल 6 टीमें हिस्सा लेंगी, जिसमें लॉस एंजिल्स नाइट राइडर्स , एमआई न्यू यॉर्क, सैन फ्रांसिस्को यूनिकॉर्न्स, सिएटल ऑर्कस , टेक्सास सुपर किंग्स और वाशिंगटन फ्रीडम भाग लेंगी। पिछले सीजन एमआई न्यूयॉर्क ने वॉशिंगटन फ्रीडम को 5 रनों से हराकर खिताब जीता था। एमआई की कप्तानी निकोलस पूरन ने की थी, जबकि ग्लेन मैक्सवेल वॉशिंगटन के कप्तान थे। फाइनल मुकाबले में एमआई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 180 रन बनाए थे, जिसके जवाब में वॉशिंगटन फ्रीडम 175 रनों पर सिमट गई थी।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ