Rashid Khan Helicopter Shot Video: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान का धमाका देखने को मिला। एमआई नयूयॉर्क की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान राशिद खान ने एक ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट खेला, जिसको देखकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गया। राशिद के शॉट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
राशिद ने खेला हैरतअंगेज ‘हेलीकॉप्टर शॉट’
एमआई नयूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राशिद खान की बल्लेबाजी का तूफान देखने को मिला। हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन राशि ने अपनी तूफानी पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मैच में राशिद ने बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान राशिद ने 4 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए।
ये भी पढ़ें:- ओमान के इस गेंदबाज ने क्रिकेट जगत में मचाई खलबली, बुमराह और शाहीन आफरीदी को भी पछाड़ा
टेक्सास सुपर किंग्स ने जीता था मैच
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई नयूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। एमआई नयूयॉर्क की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा मोनांक पटेल ने 48 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद 164 रनों के लक्ष्य को टेक्सास सुपर किंग्स ने 18.3 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।
टेक्सास सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 47 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान डु प्लेसिस ने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा ड्वेन कॉन्वे ने 51 और एरोन हार्डी ने 40 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मैच को टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 विकेट जीत लिया था।
ये भी पढ़ें:- Paris Olympic में भारत के मुकाबले आज से, जानें किस खेल में लगेगा दांव और कहां देख सकेंगे मैच
ये भी पढ़ें:- IND vs SL: श्रीलंका को लगा दूसरा बड़ा झटका, टी20 सीरीज से बाहर हुआ स्टार खिलाड़ी
संबंधित खबरें
World Cup 2027 के लिए रोहित-विराट के सिलेक्शन पर BCCI अध्यक्ष का बड़ा बयान
33 mins agoटेम्बा बावुमा ने तोड़ दिया मोहम्मद अजहरुद्दीन का बड़ा रिकॉर्ड
48 mins agoIND vs NZ: भुवनेश्वर कुमार ने अभ्यास सत्र के दौरान जीता टीम का भरोसा
57 mins agoIND vs NZ: अर्शदीप सिंह इतिहास रचने से सिर्फ 5 विकेट दूर
1 hr agoप्रसिद्ध कृष्णा मैदान पर धमाकेदार कमबैक करने को तैयार
1 hr agoIPL 2027 से पहले दिल्ली कैपिटल्स का बड़ा ऐलान
1 hr agoICC T20I Rankings: ईशान के नंबर-1 के ताज पर खतरा, अभिषेक ठोक रहे दावेदारी
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे पर ऋषभ पंत की वापसी को लेकर आया बड़ा अपडेट
2 hrs agoकब, कहां और कैसे देखें भारत-न्यूजीलैंड के बीच पहला T20I मैच? जानें तरीका
3 hrs agoहार्दिक को ट्रेड करने के लिए तैयार 3 फ्रेंचाइजी, MI जल्द कर सकती है ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines