Watch Video: राशिद खान का ऐसा हैरतअंगेज 'हेलीकॉप्टर शॉट', स्टेडियम में मौजूद हर कोई रह गया दंग

Rashid Khan Helicopter Shot Video: मेजर लीग क्रिकेट में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान ने एमआई नयूयॉर्क के लिए बल्लेबाजी करते हुए हैरतअंगेज ‘हेलीकॉप्टर शॉट’ खेला। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

Rashid Khan

Rashid Khan

Rashid Khan Helicopter Shot Video: अमेरिका में खेली जा रही मेजर लीग क्रिकेट में अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर राशिद खान का धमाका देखने को मिला। एमआई नयूयॉर्क की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने टेक्सास सुपर किंग्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान राशिद खान ने एक ऐसा हेलीकॉप्टर शॉट खेला, जिसको देखकर स्टेडियम में मौजूद हर कोई दंग रह गया। राशिद के शॉट का ये वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

राशिद ने खेला हैरतअंगेज ‘हेलीकॉप्टर शॉट’

एमआई नयूयॉर्क और टेक्सास सुपर किंग्स के बीच खेले गए एलिमिनेटर मुकाबले में राशिद खान की बल्लेबाजी का तूफान देखने को मिला। हालांकि वो टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन राशि ने अपनी तूफानी पारी से दर्शकों का दिल जीत लिया। इस मैच में राशिद ने बल्लेबाजी करते हुए 30 गेंदों पर 55 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान राशिद ने 4 चौके और 4 शानदार छक्के लगाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

टेक्सास सुपर किंग्स ने जीता था मैच

इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए एमआई नयूयॉर्क ने 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 163 रन बनाए थे। एमआई नयूयॉर्क की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए राशिद खान ने सबसे ज्यादा 55 रनों की पारी खेली थी। इसके अलावा मोनांक पटेल ने 48 रनों की पारी खेली थी। जिसके बाद 164 रनों के लक्ष्य को टेक्सास सुपर किंग्स ने 18.3 ओवर में महज एक विकेट खोकर हासिल कर लिया था।


टेक्सास सुपर किंग्स की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए कप्तान फाफ डु प्लेसिस ने 47 गेंदों पर 72 रनों की पारी खेली थी। अपनी पारी के दौरान डु प्लेसिस ने 6 चौके और 3 शानदार छक्के लगाए थे। इसके अलावा ड्वेन कॉन्वे ने 51 और एरोन हार्डी ने 40 रनों की तूफानी पारी खेली थी। इस मैच को टेक्सास सुपर किंग्स ने 9 विकेट जीत लिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ