हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

इंग्लैंड से मिली करारी हार के बाद WTC पॉइंट्स टेबल में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, जानें भारत का स्थान

इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप WTC अंक तालिका में बड़ा उलटफेर कर दिया. न्यूजीलैंड को 2 पायदान का नुकसान हुआ, जबकि भारतीय टीम अभी भी टॉप-5 से बाहर है. आइए एक नजर ताजा पॉइंट्स टेबल पर डालते हैं.

विज्ञापन

WTC Points Table: 4 से 7 जून के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच पहला टेस्ट मैच खेला गया. चौथे दिन इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को 115 रनों से हराकर जीत हासिल की. 3 मैचों की खेली जा रही सीरीज में इंग्लैंड ने 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है. इंग्लैंड की जीत के बाद विश्व टेस्ट चैंपियनशिप अंक तालिका में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका लगा. अंक तालिका का हाल अब बदल गया है.

न्यूजीलैंड को बड़ा झटका

न्यूजीलैंड इस मैच से पहले अंक तालिका में दूसरे स्थान पर थी. लेकिन अब इंग्लैंड के खिलाफ 115 रनों से मिली हार के बाद न्यूजीलैंड को दो पायदान का नुकसान हुआ. अब न्यूजीलैंड चौथे स्थान पर खिसक गई है. इसके अलावा इंग्लैंड को जीत के बाद भी पायदान में फायदा नहीं हुआ. वह सातवें स्थान पर बनी हुई है.

टॉप-10 का कैसा है हाल?

ऑस्ट्रेलिया फिलहाल WTC पॉइंट्स टेबल में 84 अंक के साथ पहले नंबर पर है. ऑस्ट्रेलिया ने 8 मुकाबले खेले हैं और 7 मैच में उसे जीत मिली है, जबकि 1 मैच में उसे हार का सामना करना पड़ा है. दूसरे नंबर पर साउथ अफ्रीका 36 अंकों के साथ छलांग लगा चुकी है. श्रीलंका के पास भी 16 अंक हैं और वह तीसरे नंबर पर बनी हुई है. न्यूजीलैंड 28 अंकों के साथ चौथे नंबर पर है, जबकि पांचवें स्थान पर बांग्लादेश है. उसके पास 28 अंक हैं. बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की थी. छठे स्थान पर भारतीय टीम 52 अंक लेकर बनी हुई है, जबकि सातवें स्थान पर इंग्लैंड के पास भी 50 अंक हैं. पाकिस्तान 4 अंक लेकर 9वें स्थान पर तो वेस्टइंडीज 4 अंक लेकर 10वें नंबर पर बनी हुई है.

विज्ञापन

अंक तालिका की ताजा अपडेट्स

रैंकटीममैच (M)जीत (W)हार (L)टाई (T)ड्रॉ (D)नो रिजल्ट (N/R)अंक (PTS)प्रतिशत (PCT)
1ऑस्ट्रेलिया8710008487.50
2दक्षिण अफ्रीका4310003675.00
3श्रीलंका2100101666.67
4न्यूजीलैंड4210102858.33
5बांग्लादेश4210102858.33
6भारत9440105248.15
7इंग्लैंड11460105037.88
8पाकिस्तान41300048.33
9वेस्टइंडीज80701044.17

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola