T20 क्रिकेट में डेब्यू करना हर खिलाड़ी के लिए एक बड़ा अवसर होता है, लेकिन जब कोई गेंदबाज अपना पहला ही ओवन मेडन डालता है, तो यह उसके टैलेंट और स्किल का भी परिचायक होता है। ऐसी गेंदबाजी ना केवल टीम के लिए जरूरी होती है, बल्कि क्रिकेट फैंस के लिए भी एक अनोखा पल बन जाता है। आज हम बात करेंगे उन 5 भारतीय गेंदबाजों की जिन्होंने अपने T20 डेब्यू मैच में ही मेडन ओवर डालकर सबको चौंका दिया। आइए, जानते हैं कौनसे हैं ये भारतीय खिलाड़ी और कैसे उन्होंने अपने पहले मैच में ऐसा कमाल दिखाया।
मयंक यादव
मयंक यादव ने हाल ही में भारत और बांग्लादेश के बीच पहले T20 मैच में एक खास उपलब्धि हासिल की है। बता दें वे 5वें भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने अपने T20 डेब्यू मैच में एक मेडन ओवर फेंका। जिसमें कोई रन नहीं बना और ये मैच ग्वालियर में हुआ था।
अजीत अगरकर
अजीत अगरकर एक पूर्व क्रिकेटर हैं जिन्होंने 2006 में जोहान्सबर्ग में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर एक मेडन ओवर फेंका। इसका मतलब है कि उन्होंने अपने पहले मैच में एक ओवर में कोई रन नहीं बनने दिए, जो कि एक गेंदबाज के लिए बहुत अच्छी बात है।
खलील अहमद
तेज गेंदबाज खलील अहमद ने 2018 में कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने टी20 डेब्यू पर शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने पहले मैच में एक मेडन ओवर फेंका, यानी उस ओवर में बल्लेबाज ने कोई रन नहीं बनाया।
नवदीप सैनी
नवदीप सैनी ने भी अपने टी20 करियर की शुरुआत धमाकेदार तरीके से की थी। जब वेस्टइंडीज के खिलाफ साल 2019 में अपना पहला T20 मैच खेल रहे थे, उन्होंने पहले ही ओवर में ही एक मेडन ओवर फेंका था।
अर्शदीप सिंह
भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने साल 2022 में इंग्लैंड के खिलाफ अपने पहले T20 मैच में गेंदबाजी करते हुए अपनी टीम का पहला ओवर फेंका था। सबसे खास बात ये थी कि इस ओवर में उन्होंने इंग्लैंड के किसी भी बल्लेबाज को एक भी रन नहीं बनाने दिया।
ये भी पढ़ें: 90’s के स्कोर पर सबसे ज्यादा बार आउट होने वाले खिलाड़ी, पहला नाम चौंकाने वाला
संबंधित खबरें
भुवनेश्वर के करियर पर संकट? खराब प्रदर्शन के बाद आकाश चोपड़ा ने कही बात
28 mins agoWPL 2027 Auction में बिके 25 खिलाड़ी, कुल 73.1 करोड़ हुए खर्च, देखें लिस्ट
31 mins agoWPL 2027 ऑक्शन के लिए सभी 5 टीमों का स्क्वॉड हुआ फाइनल, यहां देखें
59 mins agoकौन हैं 15 साल की उमा काशवी? नीलामी में मिली बड़ी रकम
1 hr agoWPL 2027 Auction की 5 सबसे महंगी खिलाड़ी कौन?
1 hr agoमोलिनक्स ने RCB को बनाया था चैंपियन, अब यूपी वॉरियर्स में हुई एंट्री
2 hrs agoIPL 2027 Auction में इन 5 खिलाड़ियों पर लग सकती है 40 करोड़ की बोली
2 hrs agoWPL Auction: किस खिलाड़ी को मिले कितने रुपये? सोफी मॉलिनक्स पर बरसे पैसे
3 hrs agoस्मृति मंधाना की कप्तानी में भारत ने जिम्बाब्वे का किया सूपड़ा साफ
4 hrs agoनाथन लायन के सामने लहराया सैंडपेपर, फैंस ने याद दिलाया पुराना कांड
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines