IPL 2025 Auction:आईपीएल 2025 ऑक्शन का काउंटडाउन शुरू हो गया है। ऑक्शन में अब 19 घंटे से भी कम का समय बचा है। मेगा ऑक्शन का आयोजन 24 और 25 नवंबर को सऊदी अरब के जेद्दा शहर में किया जाएगा। हालांकि इससे पहले लगभग सभी खिलाड़ी सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में भाग ले रहे हैं। इन खिलाड़ियों के लिए ये टूर्नामेंट ऑडिशन के रूप में देखा जा रहा है। 23 नवंबर को खेले गए मुकाबले में आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया और अपने बल्ले से गेंदबाजों के खिलाफ धागा खोल दिया।
आरसीबी के पूर्व खिलाड़ी का हाहाकार
23 नवंबर को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी ग्रुप C में बिहार और राजस्थान के बीच मुकाबला राजकोट में खेला गया। इस मैच में राजस्थान की ओर से हिस्सा ले रहे महिपाल लोमरोर ने कमाल कर दिया। लोमरोर ने राजस्थान के लिए कप्तानी संभाली और लोअर मिडिल ऑर्डर नें 32 गेंदों में 51 रनों की शानदार पारी खेल दी। इस पारी में आरसीबी के पूर्व बल्लेबाज ने 4 छक्के के अलावा 2 चौके अपने नाम किए और जीत के हीरो बन गए।
आईपीएल 2025 के लिए आरसीबी ने लोमरोर को रिटेन नहीं किया था। लेकिन ऑक्शन से ठीक 19 घंटे पहले इस खिलाड़ी ने धमाकेदार प्रदर्शन कर सभी को प्रभावित कर दिया। अब कहा जा सकता है कि लोमरोर पर करोड़ों रुपये की बारिश हो सकती है। ये पारी लोमरोर को अधिक पैसे दिलाने में मदद कर सकती है। बहरहाल लोमरोर को किस फ्रेंचाइजी का साथ मिलेगा ये आने वाला समय तय करेगा। लोमरोर ने 50 लाख अपना बेस प्राइस रखा है।
लोमरोर ने आईपीएल 2024 में आरसीबी के लिए खेले गए 10 मैचों में 15.63 की औसत के साथ 125 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक भी शतक और अर्धशतक नहीं निकला था। आईपीएल में 40 मैच का अनुभव रखने वाले लोमरोर ने 18.17 की औसत के साथ 527 रन बनाए हैं।
ऐसा था मैच का हाल
इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए राजस्थान ने 20 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 224 रनों का स्कोर खड़ा किया। लोमरोर के अलावा अभिजीत तोमर ने 33 गेंदों में 64 रनों की पारी खेली। उनके अलावा जेड ए खान ने 26 गेंदों में 49 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए बिहार 20 ओवर में 116/8 रन ही बना सकी। राजस्थान ने 108 रनों से मुकाबला जीत लिया।
ये भी पढ़ें:- VIDEO: पर्थ में भारत की जीत की हुई भविष्यवाणी! इतिहास रचेगी टीम इंडिया
संबंधित खबरें
रिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
37 mins agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
44 mins agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
1 hr agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
2 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
2 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
3 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
3 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
3 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
3 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ये 5 स्टार खिलाड़ी बेंच पर आ सकते हैं नजर
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines