Bangladesh vs South Africa: बांग्लादेश और साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही 2 टेस्ट मैच की सीरीज का आखिरी मुकाबला 29 अक्टूबर से खेला जाएगा। आखिरी मुकाबले के लिए बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने बड़ा बदलाव किया है। बोर्ड ने अपने दल में नए विकेटकीपर को मौका दिया है। अफ्रीकी के खिलाफ होने वाले टेस्ट सीरीज से पहले बांग्लादेश में महिदुल इस्लाम अंकोन को मौका दिया गया है। उन्हें अचानक टीम में शामिल किया गया है।
इस वजह से मिला मौका
दूसरे टेस्ट मैच से पहले विकेटकीपर बल्लेबाज जाकेर अली बाहर हो गए हैं। उन्हें अभ्यास के दौरान चोट लगी थी। ऐसे में उनकी जगह पर बोर्ड ने महिदुल इस्लाम अंकोन को विकेटकीपर के रूप में शामिल कर लिया है। महिदुल इस्लाम अंकोन को पहली बार बांग्लादेश क्रिकेट टीम में मौका मिला है। अब तक उन्होंने बांग्लादेश के लिए डेब्यू नहीं किया है। लेकिन अफ्रीका के खिलाफ उन्हें डेब्यू करने का मौका मिल सकता है।
घरेलू करियर पर एक नजर
बांग्लादेश के लिए खेलने का सपना देखने वाले महिदुल इस्लाम ने घरेलू टूर्नामेंट में खूब रन बनाए हैं। उन्होंने 43 प्रथम श्रेणी मैच में 30.69 की औसत के साथ 1934 रनों को अपने नाम किए हैं। इसके अलावा उन्होंने 83 लिस्ट A मैच में 42.55 की औसत के साथ 2851 रन बनाए हैं। वहीं 48 टी20 मैच में इस खिलाड़ी ने 17.56 की औसत के साथ 562 रन बनाए हैं।
बांग्लादेश की नजर दूसरे टेस्ट मैच पर
बांग्लादेश के खिलाफ खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट मैच काफी अहम होने वाला है। पहला मैच जीत चुकी अफ्रीका टीम दूसरे मैच को भी जीतकर सीरीज पर कब्जा जमाना चाहेगी। वहीं बांग्लादेश घर पर दूसरा मैच जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर कर अपनी लाज बचाने की नियत से उतरेगी।
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टेस्ट के लिए बांग्लादेश टीम का स्क्वाड
नजमुल हुसैन शांतो (कप्तान), शादमान इस्लाम, महमुदुल हसन जॉय, जाकिर हसन, मोमिनुल हक शौरभ, मुश्फिकुर रहीम, लिट्टन कुमेर दास (विकेटकीपर), महिदुल इस्लाम अंकोन, मेहदी हसन मिराज, तैजुल इस्लाम, नईम हसन, हसन महमूद, नाहिद राणा , हसन मुराद, सैयद खालिद अहमद।
ये भी पढ़ें: IND vs AUS: बॉर्डर-गावस्कर सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, सरफराज-नीतीश रेड्डी को मिली टीम में जगह
संबंधित खबरें
मनीषा भानवाला ने वर्ल्ड कुश्ती चैंपियनशिप में गोल्ड जीतकर रचा इतिहास
2 mins agoन्यूजीलैंड में कुलदीप-वरुण को प्लेइंग XI में क्यों नहीं मिल रही जगह?
3 mins agoवनडे में क्यों नहीं मिल रहा अभिषेक-ईशान को मौका? युवराज सिंह ने उठाया सवाल
50 mins agoपाकिस्तान से हार के बाद कैसे सेमीफाइनल में पहुंच सकती है टीम इंडिया?
1 hr agoमुंबई इंडियंस के बैटिंग कोच बनते ही रॉबिन उथप्पा ने दिया पहला बयान
1 hr agoएशियन चैंपियंस ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया
1 hr agoहार के बाद भी श्रेयस ने रचा इतिहास, रोहित को पछाड़ बने नंबर-1 भारतीय कप्तान
2 hrs agoसबसे बड़ा टी-20 स्कोर से लेकर 2000 रन तक, न्यूजीलैंड ने बनाए 4 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoT20 World Cup 2028 के फाइनल वेन्यू का ऐलान! इस मैदान पर होगा खिताबी मुकाबला
3 hrs agoIND vs NZ: हार के बावजूद अक्षर पटेल ने रच दिया इतिहास
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines