IPL 2025: राजस्थान रॉयल्स के गेंदबाज की हैट्रिक, न्यूजीलैंड की बल्लेबाजी की तोड़ी कमर

New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI: न्यूजीलैंड और श्रीलंका के बीच खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाड़ी ने हैट्रिक लेकर न्यूजीलैंड बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम किया।

Rajasthan Royals

Rajasthan Royals

New Zealand vs Sri Lanka 2nd ODI: इन दिनों श्रीलंका की टीम न्यूजीलैंड के दौरे पर है। जहां दोनों टीमों के बीच वनडे सीरीज खेली जा रही है। सीरीज के दूसरे मैच में श्रीलंका के धाकड़ स्पिन गेंदबाज जो इस बार आईपीएल 2025 में राजस्थान के लिए खेलने वाला है उसने कमाल की गेंदबाजी करते हुए विकेटों की हैट्रिक ली। इस हैट्रिक से इस गेंदबाज ने न्यूजीलैंड बल्लेबाजी की कमर तोड़ने का काम किया।

विज्ञापन

महीश तीक्षणा ने ली हैट्रिक

दूसरे वनडे मैच में न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद श्रीलंका की तरफ से शानदार गेंदबाजी देखने को मिली। खासकर महीश तीक्षणा ने हैट्रिक लेकर न्यूजीलैंड टीम को 255 रन पर रोकने का काम किया। तीक्षणा ने गेंदबाजी करते हुए 8 ओवर में 44 रन देकर 4 विकेट चटकाए। इस आईपीएल 2025 में महीश तीक्षणा राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए नजर आएंगे। राजस्थान ने मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी को 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 37 ओवर में 255 रन बनाए।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूजीलैंड की तरफ से बल्लेबाजी करते हुए मार्क चैपमैन ने कमाल की पारी खेली। मार्क चैपमैन ने बल्लेबाजी करते हुए 52 गेंदों पर 62 रन की पारी खेली। अपनी इस पारी में चैपमैन ने 5 चौके और 2 छक्के लगाए। इसके अलावा डेरिल मिचेल ने 38 गेंदों पर 38 रन बनाए।

विज्ञापन

बल्लेबाजी में श्रीलंका की हुई खराब शुरुआत

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका के सामने जीत के लिए 256 रन का लक्ष्य रखा। वहीं बल्लेबाजी में श्रीलंका की शुरुआत बेहद खराब रही। महज 88 रन के अंदर ही श्रीलंका की आधी टीम पवेलियन लौट गई। श्रीलंका का टॉप ऑर्डर फ्लॉप साबित हुआ। पाथुम निसांका 1 रन, अविष्का फर्नांडो 10 रन, कुशल मेंडिस 2 रन, असलंका 4 रन और जनिथ 22 रन बनाकर आउट हुए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ