Mahatma Gandhi Jayanti: आज पूरा देश भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है। भारत को आजाद कराने में महात्मा गांधी ने अहम लड़ाई लड़ी थी। वहीं आज गांधी जयंती के मौके पर हम आपको एक ऐसे खिलाड़ी के बारे में बताने जा रहे हैं जिसके नाम में महात्मा गांधी जुड़ा है। एक देश में महात्मा गाधी नाम के ये खिलाड़ी पिछले 13 साल से फुटबॉल खेलता हुआ आ रहा है। जी हां हम बात कर रहे हैं ब्राजील के एक फुटबॉल खिलाड़ी की, जो ब्राजील में एक क्लब के लिए फुटबॉल खेलता है।
कौन हैं महात्मा गांधी हेबरपियो मैटोस पाइरेस?
द टेलीग्राफ के रिपोर्ट के मुताबिक दरअसल ब्राजील के एक फुटबॉलर का नाम महात्मा गांधी हेबरपियो मैटोस पाइरेस है। जिसकी उम्र 32 साल है और वो पिछले 13 साल से ब्राजील में फुटबॉल खेल रहा है। महात्मा गांधी हेबरपियो मैटोस पाइरेस का जन्म साल 1992 में ब्राजील में हुआ था। साल 2011 में हेबरपियो मैटोस ने प्रोफेशनल फुटबॉल खेलना शुरू किया था।
ये भी पढ़ें:- जिस कोच के दम पर नीरज चोपड़ा ने ओलंपिक में जीता गोल्ड, उन्होंने छोड़ा साथ; जानें कौन हैं Klaus Bartonietz?
टीम में ये खिलाड़ी डिफेंसिव मिडफील्डर की भूमिका निभाता है। शुरुआत में इस खिलाड़ी को मैच में खेलने के ज्यादा मौके नहीं मिल पाते थे। लेकिन साल 2012 के बाद से हेबरपियो मैटोस की किस्मत बदलने लगी थी। फिलहाल हेबरपियो मैटोस गोइआनिया स्पोर्ट्स क्लब के लिए फुटबॉल खेलते हैं।
कई खिलाड़ियों के नाम हैं काफी हैरान कर देने वाले
ब्राजील के फुटबॉल क्लब में महात्मा गांधी हेबरपियो मैटोस पाइरेस अलावा भी कई खिलाड़ियों के नाम काफी अजीब और किसी न किसी से मिलते-जुलते हैं। जिनमें से एक खिलाड़ी का नाम है योगो पिकाचु, जो एक कार्टून शो से मिलता-जुलता है। इतना ही नहीं मोस्क्यूटो नाम का भी एक खिलाड़ी ब्राजील में फुटबॉल खेलता है। पहली बार इन खिलाड़ियों के नाम सुनकर हर कोई हैरान रह जाता है।
ये भी पढ़ें:- बाबर आजम के बाद कौन होगा पाकिस्तान टीम का कप्तान? इस खिलाड़ी के नाम पर हो रही चर्चा
संबंधित खबरें
'रील के चक्कर में ठुक जाओगे…' वैभव सूर्यवंशी ने एयरपोर्ट पर पैपराजी को दी
2 mins agoIND vs NZ: भारतीय टेस्ट टीम सिलेक्शन पर आए 4 अपडेट
21 mins agoIND vs WI: लगातार चौथी टी20 हार से भड़के आकाश चोपड़ा
1 hr agoपूनम राउत ने इंटरनेशनल क्रिकेट को कहा अलविदा
1 hr agoबेंगलुरु में कैसा रहा है भारत-वेस्टइंडीज का टी20I रिकॉर्ड? देखें आंकड़ें
1 hr agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टी20 सीरीज से पहले टीम इंडिया की बढ़ी चिंता
2 hrs ago5वें टी20I में वैभव को मिलेगा मौका? ऐसी हो सकती है भारत की प्लेइंग 11
2 hrs agoश्रेयस अय्यर के माथे लगेगा एक और 'कलंक'? वेस्टइंडीज रच सकती है इतिहास
3 hrs agoT20I में 2000 छक्के लगाने वाली दुनिया की दूसरी टीम बनी इंडिया
3 hrs agoIPL 2027 में नहीं खेलेंगे मिचेल स्टार्क? सामने आया बड़ा अपडेट
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines