Madhuri Dixit Affair: क्रिकेट और बॉलीवुड का काफी पुराना नाता रहा है। अक्सर क्रिकेटर्स के नाम बॉलीवुड अभिनेत्रियों के साथ जुड़ते रहे हैं। जिनमें से कुछ ने आपस में शादी की तो कुछ का रिश्ता खत्म हो गया। जिसमें बॉलीवुड की खुबसूरत अदाकारा माधुरी दीक्षित का नाम भी शामिल है। माधुरी दीक्षित पर 90 के दशक में भारतीय क्रिकेटर का दिल आ गया था। ये दोनों एक-समय काफी क्लॉज थे और शादी करने तक का प्लान दोनों ने कर लिया था लेकिन अचानक से कुछ ऐसा हुआ जिससे दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था।
कौन था ये क्रिकेटर?
जी हां हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर अजय जडेजा की। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक 90 के दशक में अजय बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित को दिल दे बैठे थे। दोनों की कहानी काफी दिलचस्प है। माधुरी और अजय जडेजा की मुलाकात एक ऐड के फोटोशूट के दौरान हुई थी। जिसके बाद दोनों के बीच दोस्ती हुई। धीरे-धीरे माधुरी और अजय की दोस्ती प्यार में बदल गई थी। इतना ही नहीं अजय जडेजा भी बॉलीवुड में काम करना चाहते थे, जिसको लेकर उन्होंने माधुरी से भी बातचीत की थी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार दोनों एक-दूसरे से शादी तक करना चाहते थे। लेकिन जडेजा की फैमिली को ये रिश्ता ज्यादा पसंद नहीं था। क्योंकि जडेजा एक शाही परिवार से आते थे, जबकि माधुरी एक साधारण परिवार से थी।
ये भी पढ़ें:- ‘ कोहली ने आग लगाई…’, पूर्व भारतीय दिग्गज ने विराट को लेकर दिया बड़ा बयान
अजय का फिक्सिंग में आया था नाम
साल 1999 में अजय जडेजा का बुरा दौर शुरू हो गया था। इस साल उनका नाम फिक्सिंग में आ गया था। जिसके प्रभाव उनके क्रिकेट करियर से लेकर माधुरी दीक्षित के साथ रिश्ते पर भी पड़ा। कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि जब अजय का नाम मैच फिक्सिंग में आया था, तब माधुरी के परिवार ने उनको जडेजा से दूर रहने की सलाह दी थी। इसके बाद धीरे-धीरे दोनों का रिश्ता खत्म हो गया था। इसके बाद माधुरी अमेरिका चली गई था जहां उनकी मुलाकात श्रीराम माधव नेने से हुई, जिसके कुछ समय बाद माधुरी और माधव नेने ने एक-दूसरे से शादी कर ली थी।
अजय जडेजा का क्रिकेट करियर
अजय जडेजा ने भारत के लिए 8 साल तक क्रिकेट खेला था। टीम इंडिया के लिए जडेजा ने साल 1992 में अपना टेस्ट और वनडे डेब्यू किया था। अपने क्रिकेट करियर में जडेजा ने 15 टेस्ट और 196 वनडे मैच खेले थे। 15 टेस्ट मैच में अजय ने 576 रन बनाए थे। इसके अलावा 196 वनडे मैचों 5359 रन बनाए थे। वनडे में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 20 विकेट भी हासिल किए थे।
ये भी पढ़ें:- रोहित शर्मा के वनडे विश्व कप 2027 खेलने पर मिला बड़ा हिंट, देखें VIDEO
संबंधित खबरें
यशस्वी जायसवाल का जोरदार कमबैक, न्यूजीलैंड A के खिलाफ जड़ा शतक
1 hr agoIPL नहीं खेलेंगे पूर्व पाक गेंदबाज मोहम्मद आमिर, अफवाहों पर लगाया विराम
1 hr agoग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
2 hrs agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
10 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
10 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
10 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
11 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
12 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
12 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines